कौन है अर्थी को कंधा देने वाला ये बच्चा? 5 साल के नन्हे शूरवीर का नाम है बेहद खास

Lakshyaraj Singh Mewar Son: अरविंद सिंह मेवाड़ (Arvind Singh Mewar Death) के निधन के बाद में सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) में गद्दी उत्सव चैत्र शुक्ल पंचमी के दिन यानी की 2 अप्रैल सुबह 10 बजे होगा। दरअसल आपको बता दें कि पूर्व राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (Lakshyaraj Singh Mewar ) को इस दौरान गद्दी पर बैठने की परंपरा निभाई जाएगी। यह पूरा समारोह उदयपुर के सिटी पैलेस में होगा।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गद्दी उत्सव समारोह को लेकर सिटी पैलेस में जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। अब इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बेटे अपने दादा की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बेटे
अगर हम लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बेटे की बात करें तो उसका नाम हरित राज सिंह मेवाड़ है। जिसकी उम्र तकरीबन 5 साल की है। वायरल हो रही है वीडियो में वह अपने दादा को कंधा देते हुए नजर आए और यह काफी इमोशनल कर देने वाला मोमेंट था।
अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहा करते थे और वहीं पर डॉक्टर उनकी देखभाल किया करते थे। 16 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड थी। महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल 10 नवंबर को निधन हुआ था। कुछ ही महीने बाद अरविंद सिंह मेवाड़ का भी निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











