Full Video: क्या था कुणाल कामरा का वो जोक जिसके कारण हाई हुआ शिंदे की शिवसेना का पारा, देखें पूरा वीडियो

Kunal Kamra

Kunal Kamra Full Video: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra Stand Up Video) सियासी मुद्दों पर अपने सैटायर के लिए मशहूर हैं। इस बार कुणाल कामरा (Kunal Kamra Shinde Video) ने अपने स्टैंड अप से बवाल ही खड़ा कर दिया है। कॉमेडियन कुणाल कामरा की महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ऊपर की गई टिप्पणी से सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। विवाद के बाद हर कोई कुणाल कामरा की इस टिप्पणी के बारे में जानने चाहते हैं।

कुणाल कामरा का विवादित वीडियो

ऐसे में हम आपके लिए कुणाल कामका का ये पूरा वीडियो ही लेकर आए हैं जिसके कारण शिंदे की शिवसेना बुरी तरह से बरबरा गई है। कुणाल कामरा ने कहा था कि जज के ऑर्डर में लिखा है, जो इन्होंने महाराष्ट्र के इलेक्शन में किया है। उसके बारे में तो बोलना पड़ेगा। कामरा ने इसके बाद अपने शो में कहा कि शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी-एनसीपी से बाहर आ गई। एक वोटर को नौ बटन दे दिए। सब कंफ्यूज हो गए। चालू एक जन (व्यक्ति) ने किया था। मुंबई में एक बहुत बढ़िया डिस्ट्रिक्ट है ठाणे, वहां से आते हैं। फिर इसके बाद कुणाल कामरा एक म्यूजिक की धुन पर गीत सुनाते हैं।

कुणाल कामरा ने गाया ये गाना

महाराष्ट्र की राजनीति पर कमेंट के बाद कुणाल कामरा अपने शो में एक गीत सुनाते हैं इनमें वह कहते हैं कि ठाणे की रिक्शा...ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय... ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय... एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छिप जाए... मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए। ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय। मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए... जिस थाली में खाए उसमें ही छेद कर जाए... मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए... तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे...ठाणे की रिक्शा...ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों में चश्मा हाय...। इस पैरोडी गीत पर शिवसेना की भौंहे तन गई हैं। राजनीति में आने से पहले तक एकनाथ शिंदे ठाणे में ऑटो रिक्श चलाते थे।

कुणाल कामरा को मिल धमकी

वीडियो वायरल होने के बाद भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

More from Filmibeat

Read more about: kunal kamra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X