रामकथा करने वाले कुमार विश्वास की पत्नी पहनती हैं ऐसे बोल्ड ड्रेसेस, वेकेशन पर बन जाती हैं हसीन दिलरुबा

Kumar Vishwas Wife Manju Sharma Western Looks: कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा इन दिनों नौकरी से दिए अपने इस्तीफे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कविराज जहां ढलती उम्र में दिन रात अपने शोज से मोटी कमाई कर रहे हैं तो वहीं घर पर उनकी पत्नी और बेटियां लग्जरी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। कुमार विश्वास और पत्नी मंजू शर्मा की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है और आज हम आपको कविराज की पत्नी मंजू शर्मा के फैशन और स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स से दो चार करा रहे हैं।
कुमार विश्वास की ग्लैमरस पत्नी
कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा जहां अधिकर लाइमलाइट से दूरी ही बनाएं रखती हैं तो वहीं वेकेशन पर उनके असली ग्लैमरस रंग खूब देखने को मिलते हैं। विदेशों में वेकेशन पर मंजू शर्मा सूट साड़ी छोड़ वेस्टर्स ड्रेसेसज में कविराज को ऐसा दीवाना बना देती हैं कि कुमार विश्वास भी आहे भरते हैं।
कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की पहली मुलाकात
यह बात साल 1994 की है जब कुमार विश्वास राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी पढ़ाने के लिए जाया करते थे। यहां पर उनकी मुलाकात मंजू शर्मा से हुई और आज वह उनकी पत्नी बन चुकी है। एक वक्त था जब कुमार विश्वास उनके लिए शृंगार रस की कविताएं लिखते थे और बाद में मंजू शर्मा को भी उनसे प्यार हो गया। तब उनकी पत्नी अजमेर में रहती थी और अक्सर कुमार विश्वास से मिलने भी जाती थी।
घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी
बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा ने शादी करने का सोचा तो दोनों अलग-अलग जातियों से आते थे। घर वाले भी दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन फिर भी दोनों ने कभी हार नहीं मानी और जैसे तैसे परिवार को भी मना लिया। बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की दो बेटियां हुई। जिनका नाम अग्रता शर्मा और कुहू शर्मा है।
लकी साबित हुई मंजू शर्मा
मंजू शर्मा कुमार विश्वास के लिए काफी लकी साबित हुई हैं। जहां उन्होंने कुमार विश्वास को दो प्यारी सी बेटियों का पापा बनाया तो वहीं उन्होंने करियर में कई सफलताओं को चूमा। वहीं दूसरी ओर घरवालों के नाराजगी के बाद भी कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी को खुली छूट दी और आज भी मंजू काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं।
अग्रता शर्मा की शादी
बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता की शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ की है। ये ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में हुई जिसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट किया गया। अग्रता की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहती हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक शानदार पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















