दीवाली पर स्वर्ग जैसा सजा दिया कुमार विश्वास ने अपना घर, सजावट का पूरा वीडियो देख आप भी कहेंगे- राज महल...

पहले कवि, फिर राजनेता और अब कथावाचक बन चुके कुमार विश्वास आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि कुमार विश्वास अपनी कथाओं के अलावा वह अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। जब-जब कुमार विश्वास ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने घर परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं तब-तब उनकी तस्वीरें सुर्खियों में आई हैं। बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने घर का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।
हजारों लाइटों से सजा कुमार विश्वास का घर
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास का घर हजारों लाइटों से जगमगा रहा है। घर के अंदर पूरी फूलों की सजावट देखने को मिल रही है। खूबसूरत और रंग बिरंगे फूल घर की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस खास दिन पर कुमार विश्वास ट्रेडिशनल अंदाज में मिट्टी के दिए जलाते दिख रहे हैं। बता दें कि घर की साज सजावट के साथ ही घरवालों पर से भी नजरें हटाना मुश्किल है। जहां कुमार विश्वास नारंगी कुर्ता और धोती पहने दिखे वहीं उनकी दोनों बेटियां सूट में और दामाद कुर्ता पायजामा में नजर आए। घर के इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करने के साथ ही कुमार विश्वास ने कैप्शन में लिखा- नीले वितान के तले दीप बहु जागे... आप सभी की शुभकामनाओं के फलित का कृतज्ञ प्रणाम...जय सिया राम।
कुमार विश्वास का घर देख लोगों ने यूं किया कमेंट
बता दें कि कुमार विश्वास के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है सर आपका घर नहीं महल है यह तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत ऐसा लग रहा है जैसे राज महल तैयार किया हो आपने। कुमार विश्वास के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। फैन्स कुमार विश्वास को दीवाली की बधाई देते और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










