कुमार विश्वास ने बेटी की शादी में की झमाझम पैसों की बारिश, नोट की गड्डी पकड़ दामाद संग किया जबरदस्त डांस

Kumar Vishwas Unseen Video Viral: भारतीय कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता रहे चुके कुमार विश्वास इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास की बेटी की शादी हुई है जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्योंकि कुमार विश्वास अपनी दिल जीत लेने वाली कविताओं और बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं वह इतने पॉपुलर हैं कि हर कोई उनके वीडियो देखने की इच्छा जताता है।
बेटी की शादी में दामाद संग जमकर नाचे कुमार विश्वास
बेटी अग्रता की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। कभी कुमार विश्वास बेटी की विदाई करते नजर आ रहे हैं तो कभी वह बेटी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। हाल ही में कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास बेटी की शादी में बेटी और दामाद पवित्र खंडेलवाल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
बेटी की शादी में झमाझम की पैसों की बारिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास ने हाथ में नोटों की गड्डी पकड़ी हुई हैं। वह बेटी और दामाद के डांस पर जमकर पैसा बरसाते दिख रहे हैं। वहीं अगले ही पल बेटी की विदाई होता देख वह अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। कुमार विश्वास का उनकी बेटी के साथ बहुत ही अच्छा बॉन्ड है। आए दिनों अग्रता अपने पिता के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं।
वीडियो में पिता बेटी के रिश्ते को देखकर आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि कुमार विश्वास अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं। उस वजह से ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं रहने दी। उन्होंने बेटी की शादी में अच्छा खासा खर्चा किया है। बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी की शादी में खास मेहमानों के साथ ही राजनेता और फिल्म सितारे भी शामिल हुए थे। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर छाए थे।


Click it and Unblock the Notifications