केजरीवाल VS कुमार विश्वास: किसके दामाद की जेब में है ज्यादा दम, एक से बढ़कर एक हैं पवित्र खंडेलवाल और संभव जैन

Kumar Vishwas Arvind kejriwal Son-in-law: एक जमाने में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए साथ में आंदोलन करने वाले कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक के सफर से सभी वाकिफ हैं। इसी साल दोनों ने अपनी बड़ी बेटियों को विदा किया है। कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma Wedding) की बड़ी बेटी अग्रता की शादी को जहां अभी 2 महीने ही हुए हैं तो वहीं बीती रात अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Daughter) ने भी अपनी लाडली हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal Wedding) के हाथ पीले कर दिए हैं। ऐसे में सभी की नजरे केजरीवाल और कुमार विश्वास के दामादों पर टिकी हुई हैं।
हर्षिता केजरीवाल की शादी
लुटियंस दिल्ली में शुक्रवार को एक वीवीआईपी शादी का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी ने अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन के साथ शादी बंधन में बंध गईं। हर्षिता केजरीवाल और संभव की मुलाकात IIT, दिल्ली में हुई थी, जहां दोनों एक ही समय में पढ़ते थे। संभव जैन, हर्षिता की तरह एक आईआईटी इंजीनियर हैं. वर्तमान में संभव जैन एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल के दामाद
हर्षिता ने कुछ महीने पहले ही बेसिल हेल्थ नामक एक कंपनी की शुरुआत की, जिसमें वो को फाउंडर हैं। संभव जैन और हर्षिता ने मिलकर इस कंपनी की शुरुआत है। उनकी ये कंपनी कस्टमाइजेबल हेल्दी मील उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमेशन तकनीक का इस्तेमाल करती है.दोनों अपने इस स्टार्टअप पर फोकस बढ़ा रहे हैं।
आईआईटीयन है अरविंद केजरीवाल की बेटी
हर्षिता केजरीवाल भी आईआईटी इंजीनियर है। पिता की मदद करने के अलावा उन्होंने हाल में ही संभव जैन के साथ मिलकर एक स्टार्टअप की शुरुआत की है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली हर्षिता पढ़ाई में अव्वल हैं। केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक कर वो अब अपने स्टार्टअप पर फोकस कर रही है।
कुमार विश्वास की बेटी की शादी
करीब 2 महीने पहले कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की शादी रचाई थी। अग्रता की ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में हुई और रिसेप्शन दिल्ली में। अग्रता की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर बीजेपी के तमाम वीवीआई पी धर्मगुरुओ ने शिरकत की थी। कुमार विश्वास के दामाद यानी की पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन है। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की लव मैरिज हुई है। दोनों कॉलेज में साथ में पढ़ते थे।
कुमार विश्वास के दामाद
पवित्र खंडेलवाल एक उच्च शिक्षित और सफल प्रोफेशनल हैं। उनकी शिक्षा इंग्लैंड की प्रतिष्ठित वारविक बिजनेस स्कूल (Warwick Business School) से हुई है और वे अपने क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखते हैं। पवित्र खंडेलवाल एक युवा उद्यमी हैं। पवित्र खंडेलवाल प्लांट-बेस्ड फूड स्टार्टअप 'Better Bet' के को-फाउंडर हैं और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। पवित्र खंडेलवाल Warwick Business School से पढ़े हुए हैं और एक युवा उद्यमी हैं। उन्होंने अपने दो दोस्तों श्वेता और अमन के साथ मिलकर साल 2020 में "Better Bet" कंपनी की शुरुआत की थी।
Better Bet की वैल्यूएशन
यह स्टार्टअप प्लांट-बेस्ड फूड और हेल्दी ड्रिंक्स बनाता है, जो आज बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। नवंबर 2022 में, Better Bet की वैल्यूएशन 2.06 मिलियन डॉलर (करीब 17.50 करोड़ रुपये) आंकी गई थी। इस स्टार्टअप को PETA India Award 2022 से सम्मानित किया गया था।
केमिकल-फ्री डाइट पर है फोकस
अधिक जानकारी के तौर पर आपको बता दें कि दुनियाभर में हेल्दी और वेजिटेरियन फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है और Better Bet इसी कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो हेल्दी और केमिकल-फ्री डाइट को अपनाना चाहते हैं। स्टार्टअप को ना सिर्फ PETA बल्कि भारत सरकार से भी सराहना मिली है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है।
कुमार विश्वास की बेटी
वहीं बात कुमार विश्वास की बेटी की करें तो अग्रता ने गाजियाबाद से स्कूलिंग की और इसके बाद इंग्लैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की। वे भी अपने पिता की तरह ही क्रिएटिव फील्ड में सक्रिय हैं और एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वे 'Digital Khidki' नाम की एक मार्केटिंग एजेंसी चलाती हैं, जो डिजिटल ब्रांडिंग और प्रमोशन का काम करती है।
कुमार विश्वास के दामाद हैं आगे
ऐसे में कुल मिलाकर कंपेयर किया जाए तो फिलहाल कमाई के मामले में कुमार विश्वास के दामाद अरविंद केजरीवाल के दामाद से आगे हैं। हालांकि हर्षिता-संभव और अग्रता-पवित्र दोनों की ही जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











