55 साल के कुमार विश्वास का ये है आज तक का सबसे महंगा कार्यक्रम, लंदन में फीस से खाली कर दिया पूरा खजाना

कुमार विश्वास आज किसी भी पहचान के बहुत आज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी कविताएं भी हर कोई काफी पसंद करता है। वह अक्सर किसी न किसी कार्यक्रम में जाते रहते हैं और साथ ही वहां पर उनकी प्रस्तुति लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन एक कार्यक्रम में खुद उन्होंने अपनी एक रात के कार्यक्रम की फीस बताई जिसको सुनने के बाद में हर कोई हैरान रह गया।
कुमार विश्वास के कवि सम्मेलन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर खुरई डोहला महोत्सव का दसवां आयोजन किया गया था। जहां पर कवि कुमार विश्वास कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 2 घंटे तक अपनी प्रस्तुति दी। तब उन्होंने कहा कि "सागर, जबलपुर सुंदर जगह है और पहले मैं यहां पर आता रहता था। लेकिन अभी के वक्त में व्यवस्थाएं बदल चुकी हैं और चार्ज ज्यादा हो गया है।"
खुलकर बात करते हैं कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने आगे बात करते हुए कहा कि "यहां की भाषा में संगीत है और मैं बड़ी मुश्किल से इतनी दूर तक आया हूं। लेकिन यहां की भीड़ देखकर ऐसा लगता है कि हर साल यहां पर आना चाहिए और इतने हजार लोग इतनी दूर से सुनने के लिए आ गए बहुत ही आश्चर्य की बात है।"
37 सालों से लगातार मंच पर एक्टिव हैं कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने आगे अपना अनुभव शेयर करते हुए यह भी कहा कि "आज मुझे मंच पर कार्यक्रम करते हुए तकरीबन 37 साल हो चुके हैं। आज मैं भले ही और चार्टर्ड प्लेन से आया हूं लेकिन मैंने पहले कवि सम्मेलन ₹100 में किया। रोडवेज की बस से आया था और वही अब तक सबसे महंगा कार्यक्रम लंदन में सवा करोड़ का कर चुका हूं।"
सबसे महंगे कवि हैं कुमार विश्वास
इस दौरान कुमार विश्वास में आगे बात करते हुए कहा कि सिर्फ एक रात के इतने पैसे मैंने लिए हैं। बातों ही बातों में उन्होंने जनता को यह भी कहा कि खुरई आने के उन्होंने 30 लाख रुपए लिए हैं। अब इससे साफ हो जाता है कि कुमार विश्वास एक अच्छी खासी कमाई करते हैं और अगर महीने में वह 10 से 15 कार्यक्रम भी कर देते होंगे तो वह करोड़ों की कमाई कर लेते होंगे।


Click it and Unblock the Notifications