..................... Kumar Vishwas Native Village Pilkhua House Inside Photos Viral Kumar Vishwas house cool without AC with this technique - Hindi Filmibeat

सीमेंट नहीं बल्कि इस खास चीज से कुमार विश्वास ने बनवाया है अपना घर, बिना AC के रहता है बर्फ सा ठंडा

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House: मशहूर कवि कुमार विश्वास आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह एक लग्जरियस लाइव जीते हैं। उनका घर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पैतृक गांव पिलखुआ में है। जो काफी ज्यादा शानदार है और इसमें लाइब्रेरी भी उन्होंने बनाई हुई है। कुमार विश्वास के इस घर का नाम केवी कुटीर है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने अपने इस घर को सीमेंट या किसी पत्थर से नहीं बल्कि अब वैदिक प्लास्टर से बनवाया है। हालांकि वैदिक प्लास्टर कभी भी बाजार में नहीं मिलता और इसको खास तरीके से बनाया जाता है। कुमार विश्वास ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपने घर को बनाने के लिए कोई भी आर्किटेक्ट या इंजीनियर को नहीं बुलाया था।

दरअसल कुमार विश्वास ने खुद ही वैदिक प्लास्टर के बारे में किताबों में पढ़ा था। उन्होंने एक राजमिस्त्री को बुलवाकर खुद उसको गाइड किया और वैदिक प्लास्टर द्वारा इस घर को तैयार किया गया। इस घर को बनाने में सीमेंट की जगह पीली मिट्टी, बालू, गोबर, दलहनों का चूरा, चूना और लसलस पेड़ जैसे आंवला, लसोड़ा, गूलर और शीशम को मिलाकर प्लास्टर तैयार किया गया।

कुमार विश्वास का यह घर इन चीजों से बनने की वजह से एंटीबैक्टीरियल है। साथ ही इस घर में तापमान भी कण्ट्रोल रहता है। साथ ही कुमार विश्वास के घर के सामने जो खाली जगह थी वहां पर वह ऑर्गेनिक चीजों की खेती भी करते हैं। उन्होंने अपने घर में गन्ने का जूस निकालने की मशीन भी लगा रखी है और साथ ही उनके घर के पास एक तालाब है जहां पर खूब सारी बत्तख है।

कुमार विश्वास ने अब बत्तख के साथ-साथ गाय और बकरियों को भी पाला हुआ है। साथ ही अपने घर को थोड़ा सा देसी लुक देने के लिए उन्होंने उसको उसी तरीके से डिजाइन किया है। उनके इस फार्म हाउस पर ट्रैक्टर भी रखा हुआ है। अक्सर वह है यहां पर समय बिताने के लिए आते हैं।

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X