रामकथा से ब्रेक लेकर लंदन में लग्जरी वेकेशन पर निकले कुमार विश्वास, पत्नी मंजू शर्मा संग किया खूब रोमांस
Kumar Vishwas Manju Sharma Vacation: कवि और कथावाचक कुमार विश्वास इन दिनों कथा और भक्ति से दूर लग्जरी वेकेशन पर लंदन में हैं। लंदन में कुमार विश्वास अपनी पत्नी मंजू शर्मा और छोटी बेटी कुहू शर्मा के साथ हैं। यहां से कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत यादें शेयर की हैं।

कुमार विश्वास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से लंदन वेकेशन की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुमार विश्वास इस दौरान कथावाचक के लुक से परे एकदम हैंडसम हैंक की तरह दिखाई दे रहे हैं।
वहीं काफी सारी तस्वीरें और वीडियो में जहां वो पोज देते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ में वो अपनी पत्नी मंजू और बेटी कुहू को पैंपर करते उनके साथ हंसी मजाक करते,उनके पर्स संभालते नजर आते हैं। कुमार विश्वास के ये फैमिली टाइम हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।
इसके साथ ही बात करें कुमार विश्वास की पत्नी मंजू के लुक की तो भी पूरी तरह से वेकेशन पर चिल करती दिखाई दे रही हैं। मंजू एक से बढ़कर एक लग्जरी एसेसीरीज में आ रही हैं। बता दें कि कुमार विश्वास, मंजू शर्मा और उनकी बेटियों को लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार चीजों को काफी शौक है।
कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ तस्वीरों और वीडियो के जरिए शेयर करते रहते हैं। बड़ी बेटी आग्रता इस वेकेशन पर नहीं है लेकिन उनका दिल मम्मी पापा के पास ही है। उन्होंने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "मिस यू"
लंदन ट्रिप के लिए कुमार विश्वास भी डैशिंग स्टाइल में दिखे। वाइट शर्ट के साथ पैंट्स पहनकर उन्होंने अपना स्टाइलिश रूप दिखाया, तो दूसरे लुक में वह क्रीम टोन स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने दिखे। जिसमें उनका अंदाज वेकेशन के लिए परफेक्ट लगा। हालांकि, नजरें उनके बेटी के स्टाइल पर टिकी रहीं, जिनका खुद को कैरी करने का अंदाज गजब है।


Click it and Unblock the Notifications



