Kumar Vishwas Wife: मंजू शर्मा से शादी करते ही पलट गए थे कुमार विश्वास के दिन, रातोंरात ऐसे बने अबरपति

Kumar Vishwas Wife Manju Sharma: देश के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में छाए ही रहते हैं लेकिन इस बार कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा बड़े सरकारी पद से अपने इस्तीफे को लेकर छा गई हैं। ऐसे में हर कोई कविराज की पत्नी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक है।
आज हम आपको कुमार विश्वास की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने हाल ही में अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया है। आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में भी बताएंगे। बहुत कम लोगों को पता है कि कुमार विश्वास जी कॉलेज में पढ़ाया करते थे उसी में साथी लेक्चरर से उनको प्यार हो गया था।
यह बात साल 1994 की है जब कुमार विश्वास राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी पढ़ाने के लिए जाया करते थे। यहां पर उनकी मुलाकात मंजू शर्मा से हुई और आज वह उनकी पत्नी बन चुकी है। एक वक्त था जब कुमार विश्वास उनके लिए शृंगार रस की कविताएं लिखते थे और बाद में मंजू शर्मा को भी उनसे प्यार हो गया। तब उनकी पत्नी अजमेर में रहती थी और अक्सर कुमार विश्वास से मिलने भी जाती थी।
बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा ने शादी करने का सोचा तो दोनों अलग-अलग जातियों से आते थे। घर वाले भी दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन फिर भी दोनों ने कभी हार नहीं मानी और जैसे तैसे परिवार को भी मना लिया। बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की दो बेटियां हुई। जिनका नाम अग्रता शर्मा और कुहू शर्मा है।
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की इसी साल शादी हुई है तो वही छोटी बेटी कुहू भी पढ़ाई कर रही है। लेकिन अगर हम मंजू शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ज्योग्राफी से MA की डिग्री हासिल की हुई है और राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी से उन्होंने पीएचडी भी किया हुआ है।
मंजू शर्मा कुमार विश्वास के लिए काफी लकी साबित हुई हैं। जहां उन्होंने कुमार विश्वास को दो प्यारी सी बेटियों का पापा बनाया तो वहीं उन्होंने करियर में कई सफलताओं को चूमा। शादी से बाद से कुमार विश्वास की कविताएं छाने लगी थीं। साथ ही उनकी कमाई के तो कहने ही क्या। रात रात भर कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के दम पर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











