किसी राजमहल से कम नहीं है कुमार विश्वास का घर, इनसाइड हाउस की हर एक तस्वीर देख कहेंगे- वाह...

Kumar Vishwas

मशहूर कवि और राजनीति में भी अपना परचम लहरा चुके कुमार विश्वास को आज बच्चा बच्चा तक जानता है। अपनी कविताओं से लोगों का दिल छू लेने वाले कुमार विश्वास इन दिनों कथाओं में भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुमार विश्वास अपने काम काज के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हर कोई कुमार विश्वास से जुड़ी उनके परिवार से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी जानकारी हासिल करना चाहता है।

बता दें कि जहां एक बार कुमार विश्वास की मिट्टी और गोबर से लिपे कुटीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं लोगों ने भी गांव में बने उनके देसी घर की जमकर सराहना की थी, लेकिन आपको बता दें कि इस घर के अलावा भी कुमार विश्वास का एक और घर है जो किसी राज महल से कम नहीं है। बता दें कि कुमार विश्वास का यह घर किसी रॉयल हाउस जैसा दिखता है। उनके घर में लगा एक-एक आइटम बहुत ही लग्जीरियस है।

जहां कुमार विश्वास की केवी कुटीर आपको सादगी का एहसास दिलवाएगी वहीं कुमार विश्वास का ये घर आपको एक दम भव्य और आलीशान चीजों से भरा दिखेगा। घर की मेन एंट्री की बात करें को सफेद रंग का खूबसूरत घर किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है। घर के द्वार पर ही बड़े और सफेद रंग के हाथी आपका मन मोह लेंगे। घर में बड़े-बड़े कांच के दरवाजे लगे हैं। खूबसूरत पेंटिंग के साथ ही घर में बड़ी सी कृष्ण भगवान की मूर्ती नजर आ रही है।

बहुत की लग्जीरियस है बैठक

वहीं बैठक की बात करें तो कुमार विश्वास की बैठक भी बहुत ही आलीशान है। फूलों से बनी नक्काशी और डिजाइनर वॉल बैठक में चार चांद लगा रही है। इसी के साथ ही भगवान राम की मूर्ती भी बैठक में देखी जा सकती है।

5 स्टार होटल के कमरे जैसा है राजकुमारी का रूम

बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी का कमरा बहुत ही लग्जीरियस है। कमरे की चारों दीवारों पर पिंक फ्लोरल और नेचर की पेंटिंग है। कमरे में पुराने झूमर नहीं बल्कि स्टाइलिश लाइट की लड़ लगी हुई है जो कमरे में चार चांद लगा रही है।

कैसी है घर की छत

कुमार विश्वास के घर के साथ ही उनके घर की छत भी बहुत ही सजी हुई है। पूरी छत पर पौधे लगे हैं। छत पर लाइटों की सजावट है साथ ही में एक दीवार पर फूलों से डिजाइनिंग की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X