बेटी की विदाई के बाद सूना हुआ कुमार विश्वास का घर ? VIDEO में दिखा सिर्फ गोबर से लिपा आंगन और गाय...

Kumar Vishwas House: कुमार विश्वास इन दिनों अपने काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास (Kumar vishwas) ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी। जिसकी शादी की तस्वीरों से लेकर विदाई और रिसेप्शन तक की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
धूमधाम से की कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की शादी
कुमार विश्वास अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए उन्होंने बेटी की शादी में कोई कमी नहीं रखी। कुमार विश्वास ने दामाद भी काफी देख परख के चुना है। बता दें कि कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल बिनेसमैन हैं। ऑल्ट फूड्स नाम की उनकी कंपनी है। कुमार विश्वास इस बात से खुश हैं कि उनकी बेटी अच्छे परिवार में गई है।
बेटी की विदाई के बाद सूना हुआ कुमार विश्वास का घर
लेकिन बेटी की विदाई के बाद पिता का घर सूना हो गया है। यह आम बात है कि विदाई के बाद लंबे समय तक बेटी की कमी हर माता पिता खलती है। ऐसे में कुमार विश्वास के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई भी घर में नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ शांति और गाय इस वीडियो में दिख रही हैं। गोबर से लिपा यह घर बेटी के बिना सूना नजर आ रहा है।
फिर से चर्चाओं में आया वीडियो
बता दें कि कुमार विश्वास के घर का यह वीडियो खुद कुमार विश्वास ने ही शेयर किया है, उनका यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन हाल ही में उनकी बेटी की शादी हुई है जिस वजह से यह वीडियो फिर से चर्चाओं में आ गया है।
रोज सुबह उठना “जागना” नहीं है ! अगर सच में जाग गए हो तो सोते हुए भी स्थितप्रज्ञ रहोगे ! सूरज यही तो सिखाता है ! आप सब की आत्मा-मन व मस्तिष्क के उर्ध्वमुखी जागरण की आकांक्षा के साथ बेहद प्यार भरा प्रणाम ❤️🙏 @kvKutir pic.twitter.com/WcoXlygekP
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 29, 2020
बेहद खास है कुमार विश्वास का यह घर
आपको बता दें कि कुमार विश्वास का यह घर कोई आम घर नहीं है। इस घर की दीवारों पर वैदिक प्लास्टर लगाया गया है। यह घर पीली मिट्टी, रेत, तमाम तरह की दालों की चूनी इस घर में की गई है। इतना ही नहीं इस घर में चूना, लसलसे पेड़ों जैसे कि आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम भी लगाया गया है। कुमार विश्वास को इस घर से बेहद प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications