कुमार विश्वास हैं सबसे महंगे कथावाचक, भारत में रामकथा की लेते हैं इतनी फीस और विदेश की फीस जान कर लेंगे तौबा..

kumar Vishwas

डॉ. कुमार विश्वास आज नाम नहीं बल्कि एक जानी मानी हस्ती बन चुके हैं। पहले प्रोफेसर फिर कवि उसके बाद उन्होंने राजनीति में अपना लक आजमाया। वहीं बता दें कि अब कुमार विश्वास ने कथा भी करना शुरू कर दिया है। जी हां, कुमार विश्वास अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा पढ़ते है। जिस तरह से उन्होंने अपनी कविताओं से लोगों का दिल जीता है उसी तरह से कुमार विश्वास ने अपने अलग कथा कहने के तरीके से खास तारीफें बटोरीं हैं। बता दें कि कुमार विश्वास की राम कथा सुनने के लिए तमाम राजनेता, फिल्मी सितारे आकर कुमार विश्वास की राम कथा सुनते हैं।


कुमार विश्वास से कथा करवाना आसान नहीं...

अब आपने यह तो जान ही लिया है कि कुमार विश्वास ने अपने कथा कहने के अलग तरीके से तारीफें बटोरी हैं। वहीं अब आप यह भी जान लीजिए कि इतनी खूबसूरत कथा कहने का कुमार विश्वास कितना अच्छा चार्ज करते हैं। जी हां, कुमार विश्वास से राम कथा करवाना हर एक के बस की बात नहीं है। फीस के अलावा कुमार विश्वास के रहने खाने पीने उठने बैठने का इंतजाम भी काफी महंगा पड़ता है। चलिए जानते हैं कि क्या है फीस और कैसी होती है कुमार विश्वास की व्यवस्था।

कथा से करते हैं भाव प्रकट

इसमें तो कोई शक नहीं है कि कुमार विश्वास की राम कथा सुनकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह हर एक काण्ड को इस तरह से कहते हैं जिसे सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं और कुमार विश्वास इसी भाव को प्रकट करने का ही चार्ज लेते हैं। क्योंकि कथा कहने वाले तो कई हैं, लेकिन अपनी कथा से असली भाव कम ही प्रवचनकर्ता निखार कर ला पाते हैं।

कवि सम्मेलन की लेते हैं इतनी फीस

फीस के बारे में बात करें तो कुमार विश्वास कवि सम्मेलन की तो 8 से 15 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं। वहीं अगर वह कोई इवेंट अटेंड कर रहे हैं जो खास तौर पर विदेश में रखा गया है तब वह 20 से 30 लाख रुपये और VVIP सुविधाएं मांगते हैं।

कितनी लेते हैं एक राम कथा की फीस

वहीं कुमार विश्वास की कथा की फीस के बारे में बताएं तो कुमार विश्वास भारत में रामकथा करना का 15 से 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं जब वह यही कथा विदेश में पढ़ते हैं तो वह इसी कथा का कम से कम 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। यह ही नहीं कुमार विश्वास इसके अलावा सभी VVIP सुविधाएं जैसे 5 स्टार होटल में स्टे, सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन की जिम्मेदारी यह भी तय करते हैं। कुमार विश्वास की खास बात तो यह है कि उनकी इवेंट का भी इनवॉइस बनवाते हैं। जिसका जीएसटी के साथ पेमेंट होता है।

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X