बेटी की पहली तीज पर पिता कुमार विश्वास ने की पैसों की बारिश, चमचमाते हार के साथ दिए ये महंगे तोहफे...

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कविताओं से तो लोगों का दिल जीता ही है साथ ही में राजनीति में भी अपना परचम लहरा कर छोड़ चुके हैं, लेकिन इन दिनों कविराज कथाओं में नजर आ रहे हैं और उनकी कथाएं सुनने के लिए तमाम राजनेता और जानी मानी हस्तियां आती हैं। अपने काम के साथ ही कुमार विश्वास अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी की अग्रता की शादी जब से हुई है तब से तो कुमार विश्वास आए दिनों हेडलाइन में बने रहते हैं।
कुमार विश्वास की बेटी के फंक्शन में आईं स्मृति ईरानी
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता की शादी पवित्र खंडेलवाल से इसी साल मार्च में हुई थी। बेटी की शादी को चार महीने हो चुके हैं और इस बार अग्रता विश्वास की शादी के बाद की पहली तीज है। बता दें कि कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की पहली तीज को काफी धूमधाम से मनाया है। कुमार विश्वास ने बेटी की तीज के फंक्शन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी। कुमार विश्वास की बेटी अग्रता को आशीर्वाद देने के लिए स्मृति ईरानी भी आई थीं। स्मृति ईरानी ने पवित्र और अग्रता पर जमकर प्यार लुटाया।
छा गया अग्रता विश्वास का लुक
वैसे तो हरियाली तीज के मौके पर लोग हरा रंग पहनते हैं, लेकिन अग्रता विश्वास ने इस खास मौके पर अपनी पहली हरियाली तीज पर सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी दिखीं। इसी के साथ ही गोल्डन ब्लाउज हैवी नेकलेस, हैवी इयरिंग और खूबसूरत झुमके वाली चूड़ियों के साथ अग्रता ने अपना लुक कंप्लीट किया। सभी ने अग्रता के इस लुक की जमकर सराहना की।
पापा कुमार विश्वास भी नहीं दिखे कम
बेटी की पहली तीज के मौके पर कुमार विश्वास ने भी रंग जमा दिया। हरियाली तीज के मौके पर कुमार विश्वास क्रीम और गोल्डन कुर्ता के साथ ही लाल रंग की जवाहर जैकेट पहने दिखे। उनके हाथ की घड़ी और चेहरे की मुस्कान ने उनके लुक पर चार चांद लगा दिए।
पिता ने दिए महंगे गिफ्ट्स
तीज के मौके पर लड़की के मायके से कई तोहफे आते हैं। और इस रिवाज को कुमार विश्वास ने बखूबी निभाया है। कुमार विश्वास ने बेटी की पहली तीज पर ना सिर्फ फल, मिठाई और कपड़े दिए बल्कि कुमार विश्वास ने अपनी बेटी को एक चमचमाता नेकलेस भी गिफ्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications