कुमार विश्वास ने बेटी अग्रता को दहेज में दी है नोएडा सेक्टर 62 में ये कंपनी? पति के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम

Kumar Vishwas Daughter Company: देश के सबसे लोकप्रिय हिंदी कवि डॉ कुमार विश्वास ने करीब महीने भर पहले अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ की है। अग्रात और पवित्र की शादी काफी सुर्खियों में रही। वहीं अब शादी और हनीमून के बाद इस न्यूली वेड कपल ने प्रोफेशनल लाइफ में वापसी कर ली है।
ऑफिस में अग्रता का वेलकम
शादी-हानीमून के बाद अग्रता शर्मा ने जब अपना ऑफिस वापस ज्वाइन किया तो उनका यहां ग्रैंड वेलकम हुआ। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। पहले दिन अग्रता अपने पति पवित्र के साथ ऑफिस पहुंचीं। ऐसे में उनकी टीम ने फूल बरसाकर और केक कटवाकर खूब सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही उनकी शादी से जुड़ी तमाम तस्वीरे, तोहफे और सरप्राइज भी दिए।
अग्रता-पवित्र का लुक
इस दौरान अग्रता कलरफुक हैवी सूट में न्यूली वेड लग रही थी। वहीं पवित्र टी शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया। इस दौरान अग्रता के चेहरे की खुशी का ठिकाना नहीं था।
अग्रता शर्मा की कंपनी
कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं- अग्रता और कुहू। बड़ी बेटी अग्रता ने अपनी शिक्षा विदेश से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से स्कूली पढ़ाई के बाद इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली। इसके अलावा, नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर्स भी किया। अग्रता न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि वह 'डिजिटल खिड़की' नामक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। अग्रता शर्मा ने ये कंपनी अपनी शादी से पहले बनाई थी। ऐसे में शादी के बाद अब ये कंपनी भी अग्रता के साथ ही चली गई है।
क्या काम करती है डिजिटल खिड़की
अग्रता शर्मा की कंपनी डिजिटल खिड़की डिजिटल मार्केटिंग और पीआर कंपनी है। अग्रता की ये कंपनी नोएडा सेक्टर 62 में है। कंपनी के नाम से वेबसाइट, इंस्टाग्राम पेज और लिंकडिन पेज भी मौजूद हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि कुमार विश्वास से लेकर पवित्र तक के इंस्टाग्राम अग्रता की ही कंपनी संभालती है।
कुमार विश्वास के दामाद की कंपनी
अगर हम अग्रता शर्मा के पति और कुमार विश्वास के जमाई पवित्र खंडेलवाल की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक मशहूर बिजनेसमैन है। वह डेयरी प्रोडक्ट का व्यापार करते हैं। वह बहुत ही खास तरीके के दूध का बिजनेस करते हैं और आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि कितने रुपए लीटर उनकी कंपनी का दूध है।
संस्थापक और सीएफओ है पवित्र खंडेलवाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवित्र खंडेलवाल की कंपनी का नाम ऑल्ट फूड्स है। वो इसके सह- संस्थापक और सीएफओ है। ऑल्ट वेबसाइट की माने तो आपको बता दें कि लैक्टोज और ग्लूटेन फ्री प्लांट बेस्ड दूध की कीमत 285 रुपए लीटर है। लेक्टोज फ्री बादाम दूध की कीमत 285 लीटर है।
साथ में पढ़ें है अग्रता-पवित्रा
मालूम हो कि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड पवित्र खंडेलवाल के साथ में शादी रचाई है। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बना लिया है। पवित्र खंडेलवाल एक मशहूर बिजनेसमैन है।


Click it and Unblock the Notifications