क्या है कुमार विश्वास के दामाद की जाति, कभी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का उड़ाया था मजाक

Kumar Vishwas Son In Law Caste

Kumar Vishwas Son In Law Caste: मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रह चुके कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अक्सर वह विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इस वक्त पहले उन्होंने बड़ी बेटी अग्रता शर्मा (Agrata Sharma) की बहुत ही धूमधाम से राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी।

कुमार विश्वास की बेटी की शादी

कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी का समारोह तीन दिन तक चला था। बाद में दिल्ली में रिसेप्शन भी आयोजित हुआ और यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि कुमार विश्वास के दामाद कौन है?

वैश्य समाज में किए बेटी के हाथ पीले

शायद ही आप जानते होंगे कि जब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के साथ में शादी की थी तो कुमार विश्वास ने तंज कसा था। लेकिन खुद कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा की शादी वैश्य समाज में की है। जी हां, कुमार विश्वास के दामाद का नाम पवित्र खंडेलवाल है।

कौन है कुमार विश्वास के दामाद

पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन है और जाने माने परिवार से आते हैं। अलग-अलग सेक्टर में उनकी कंपनियां काम करती हैं। अग्रता शर्मा और पवित्र दोनों कॉलेज में साथ में पढ़े हैं। जहां पवित्र ने इंग्लैंड के वार्विक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है तो वही अग्रता शर्मा ने बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की है।

उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग

अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया।

Take a Poll

कुमार विश्वास की हैं दो बेटियां

अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।

विदेश में पढ़ी है लाडली

कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।

क्या करते हैं बेटी-दामाद

इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X