कुमार विश्वास के सामने ही पति की बाहो मे रोमांटिक हो गई लाडली अग्रता शर्मा, आंखो मे आंसू लिए मौन रह गए कविराज

Kumar Vishwas Daughter

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma: मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से वह राम कथा के चलते भी काफी चर्चा में है और उनकी राम कथा काफी ज्यादा लोगों को पसंद भी आ रही है।

चर्चा में कुमार विश्वास की बेटी

लेकिन इसी बीच कुछ वक्त पहले कुमार विश्वास अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे क्योंकि उनकी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा ने पवित्र खंडेलवाल के साथ में शादी रचाई थी। साथ ही आपको बता दें कि पूरे इंटरनेट पर अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की शादी की तस्वीर खूब वायरल भी हुई थी।

अग्रता पवित्र की कव्वाली नाइट

अब इसी बीच एक बार फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आपको बता दें कि यह शादी से पहले अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल के लिए एक कव्वाली उत्सव रखा गया था। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अग्रता पवित्रा का रोमांस

इस दौरान अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल दोनों ही काफी रोमांटिक अंदाज में देखी जा सकते हैं। दोनों खूब डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं और यहां पर पूरा परिवार उनके इस खास मौके पर दिखाई दे रहा है। अग्रता शर्मा के पिता यानी की कवि कुमार विश्वास भी खूब डांस करते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।

अग्रता पवित्र की लव मैरिज

अब लगातार अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। मालूम हो कि कुमार विश्वास के दामाद यानी की पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन है। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की लव मैरिज हुई है। दोनों कॉलेज में साथ में पढ़ते थे।

Take a Poll

उदयपुर में हुई शादी

अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया। अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।

लंदन से पढ़ी हैं अग्रता

कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।

कौन हैं पवित्र खंडेलवाल

इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।

कुमार विश्वास और उनकी पत्नी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए। पवित्र खंडेलवाल एक सफल और काफी मशहूर बिजनेसमैन हैं। वह 'ऑल्ट फूड्स' कंपनी के सह-संस्थापक और सीएफओ (Chief Financial Officer) हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। पवित्र ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। रिपोर्ट्स के अनुसार पवित्र और अग्रता की मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी।

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X