कुमार विश्वास की बेटी के ससुराल में शाही अंदाज से मनाई पहली तीज, देखने पहुंची स्मृति ईरानी, कपल पर बरसाए फूल

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma First Teej: जाने-माने कवि कुमार विश्वास के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। वो अपनी बेटी की शादी के बाद पहली तीज मनाने उनके ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी को खूब लाड भी किया। वहीं उनके साथ पहुंचीं कैबिनेट मिनिस्टर और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी।
टेलीविजन की दुनिया में 'तुलसी वीरानी' के नाम से मशहूर स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। वो अपने सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट वर्जन में फिर से नजर आएंगी। जहां एक तरफ उनके टीवी कमबैक की खूब चर्चा है, वहीं तीज के त्योहार पर उनकी एक खास मुलाकात भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कुमार विश्वास की बेटी के घर मनाया तीज का त्योहार
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में स्मृति ईरानी कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा के ससुराल तीज मनाने पहुंचती दिखीं। अग्रता की पवित्र खंडेलवाल से शादी के बाद यह उनकी पहली तीज थी। इस खास मौके पर स्मृति गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में वे फूलों से सजे झूले पर बैठे नए जोड़े पर फूल बरसाती हुई दिखीं।
तीज में झूले की परंपरा
तीज का त्योहार खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अच्छे कपड़े पहनती हैं, पूजा करती हैं और फिर फूलों से सजे झूले पर झूलती हैं। ये परंपरा शादीशुदा जिंदगी की खुशियों और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। नए शादीशुदा जोड़े को भी झूले की इस रस्म में शामिल किया जाता है और सभी उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
टीवी के साथ राजनीति भी जारी रखेंगी स्मृति
स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी को देखकर कुछ लोगों को लगा कि शायद वो राजनीति से दूरी बना रही हैं। लेकिन उन्होंने खुद इस बात को साफ कर दिया। जब एक यूजर ने उनसे X (पहले ट्विटर) पर पूछा कि क्या वो राजनीति से ब्रेक ले रही हैं, तो स्मृति ने जवाब दिया- "कोई ब्रेक नहीं है। मैं टीवी पर 10 साल बाद लौटी हूं, लेकिन एक कैबिनेट मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारियां मेरी पहली प्रायोरिटी है। मैंने कभी संगठनात्मक काम से समझौता नहीं किया है और आगे भी नहीं करूंगी।"
फिर लौटेगी 'तुलसी'
साल 2000 में शुरू हुआ शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसकी कहानियां, किरदार और भावनाएं दर्शकों के दिल को छू गई थीं। अब जब इसका नया वर्जन आ रहा है, तो फैंस फिर से 'तुलसी' को टीवी पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
क्योंकि... का नया अंदाज
रीबूट शो को आज की पीढ़ी के मुताबिक बनाया गया है, लेकिन इसकी कहानी में वही पुराना प्यार और पारिवारिक भावना है। अब देखना ये होगा कि इस बार तुलसी किस नए रूप में नजर आएंगी और शो की कहानियां क्या नया मोड़ लेगी।


Click it and Unblock the Notifications