अग्रता के बर्थडे पर पवित्र ने सजवा दिया पूरा बेडरूम फिर किया जमकर रोमांस, चुपचाप देखते रहे कुमार विश्वास

Kumar vishwas Daughter Agrata Sharma Birthday: देश के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता अपनी शादी के बाद से काफी लाइमलाइट में हैं। शादी के बाद अग्रता ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये बर्थडे उनके लिए काफी स्पेशल था ऐसे में उनके पति पवित्र खंडेलवाल ने इसे यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें अग्रता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर की हैं।
अग्रता ने नौ तस्वीरों की सीरीज शेयर की हैं। इन्हें देखने से साफ है कि उन्होंने इस स्पेशल दिन को दोस्तों और परिवार के साथ स्पेंड किया है। तस्वीरों में अग्रता के दो लुक्स देखने को मिल रहे हैं। एक लुक है दोस्तों वाली पार्टी का और दूसरे लुक है मम्मी पापा के साथ फैमिली डिनर वाला।
अग्रता के पहले लुक की बात करें तो उन्होंने लेट नाइट ही सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत मल्टी कलर डिजाइनर पीस पहना है और केक के साथ अपने लुक को फ्लॉन्ट किया है। तस्वीरें देखने से साफ है कि उनके पति ने पूरे कमरे को लाल फूलों से सजा दिया है।
वहीं दूसरी तस्वीर में अग्रता अपने पापा कुमार विश्वास, मम्मी मंजू शर्मा, बहन कुहू और पति पवित्र के साथ लंच या डिनर डेट पर है। इस स्पेशल दिन पर वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।
तीसरी तस्वीर में अग्रता और पवित्र एक दूसरे के साथ बेहद कोजी अंदाज में नजर आ रहे हैं। बर्थडे स्पेशल इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी इस खूबसूरत जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इससे अगली तस्वीर में फूलों से सजा खूबसूरत गुलदस्ता और खुशबूदार कैंडल्स की झलकियां दिखाई गई हैं।
वहीं बात करें अगली तस्वीर की तो इस तस्वीर में वो अपनी बहन और सहेली के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देखने के बाद साफ है कि उन्होंने अपने करीबियों के साथ जमकर मस्ती की है।
एक और तस्वीर में अग्रता अपना दूसरा लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अग्रता ने रेड कोआर्ड सेट कैरी किया हुआ है। बता दें कि अग्रता की इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि अग्रात किसी फैशन आइकॉन से कम नहीं हैं।
इसके साथ ही एक नई तस्वीर में अग्रता ने अपने रूम की डेकोरेशन दिखाई है। पूरा का पूरा कमरा लाल फूलो और मोमबत्तियों से सजा दिखाई दे रहा है जो कि देखने में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लग रहा है।
अगली तस्वीर में अग्रता अपनी बहन, जेठानी और दोस्तों के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन सभी में सभी की ड्रेसेज काफी एक से बढ़कर एक खूबसूरत हैं।
वहीं आखिरी तस्वीर में अग्रता बालकनी में खड़ी अपने लुक को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। अग्रता की ये ड्रेस यूनीकॉर्न थीम पर तैयार की गई है। ये बर्थडे पार्टी के लिए परफेक्ट पीस है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अग्रता शादी के बाद अपने सभी त्यौहार काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं और सभी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications



















