कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने दी गुड न्यूज़, पत्नी मंजू के साथ खुशी से झूम उठे कविराज, दामाद पर लुटाया प्यार

Kumar Vishawas Daughter Agrata Sharma: कविराज कुमार विश्वास देश के सबसे लोकप्रिय कवि हैं। हाल ही में कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता की शादी की जो कि काफी सुर्खियों में रही। अब शादी के करीब दो महीने बाद अग्रता ने सोशल मीडिया पर पति पवित्र के साथ गुड न्यूज़ का ऐलान किया है।
कुमार विश्वास ने बेटी-दामाद के साथ मनाया जश्न
दरअसल, अग्रता और पवित्र ने शादी के बाद अपनी पहली लग्जरी कार साथ में खरीदी है। अग्रता ने शोरूम से ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। कपल ने स्वैंकी न्यू मर्सिडीज का स्वागत किया है। अग्रता और पवित्र की इस उप्लब्धि से दोनों के पेरेंट्स काफी खुश हैं और सभी इस दौरान जश्न में डूबे सेलिब्रशन करते दिखाई दिए।
अग्रता ने लिखा दिल की बात
अग्रता और पवित्र की इस कार के साथ सभी ने तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं। इसके साथ ही दोनों ने पूजा के साथ गाड़ी का शुभारंभ किया है। अग्रता ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "साथ में अपनी कार खरीदने में कुछ जादू सा है, थोड़ी सी आजादी है, आगे बढ़ने का एक बड़ा सिंबल है। साथ ही हमें ये भी याद दिलाता है कि जब सपने बंटते है तो और भी हसीन हो जाते हैं। अपने पसंदीदा इंसान के साथ ये हासिल पर बहुत फख्र महसूस कर रही हूं।"
उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग
अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया। अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।
इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए। पवित्र खंडेलवाल एक सफल और काफी मशहूर बिजनेसमैन हैं। वह 'ऑल्ट फूड्स' कंपनी के सह-संस्थापक और सीएफओ (Chief Financial Officer) हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। पवित्र ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। रिपोर्ट्स के अनुसार पवित्र और अग्रता की मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications