बेटी की शादी में झूम उठे कुमार विश्वास, बॉलीवुड के इस गाने पर जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

Kumar Vishwas Dance Video Viral: देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हर कोई कुमार विश्वास और उनके अंदाज की तारीफ करता है।
कुमार विश्वास कथावाचक भी बन गए हैं। जिनकी कथा सुनने के लिए तमाम राजनेता और हस्तियां पहुंचती हैं। वहीं हाल ही में कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। बता दें कि यह वीडियो ना तो किसी कवि सम्मेलन का है और ना ही किसी कथा का। दरअसल यह वीडियो कुमार विश्वास की बेटी की शादी का है जिसमें कुमार विश्वास दिल खोलकर डांस कर रहे हैं।
कुमार विश्वास ने बेटी की शादी में जमाया रंग
बात दें कि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से शादी रचाई है। दोनों की शादी रविवार को हुई थी जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की। वहीं वेडिंग फंक्शन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास बेटी की शादी में कितने खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास सफेद और गुलाबी रंग का कोट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। आंखों पर चश्मा लगा कुमार विश्वास प्रियंका चोपड़ा की फिल्म गल्लां गूड़ियां पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं।
कुमार विश्वास का डांस देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि कुमार विश्वास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा दया है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कुमार विश्वास का वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी की शादी में लड़के वालों की तरफ से डांस क्यों कर रहे हैं सर। वहीं दूसरे ने लिखा- बेटी की विदाई की इतनी ज्यादा खुशी। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है बहुत-बहुत बधाई बेटी की शादी की।
क्या करती हैं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता
आपको बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन में बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। अग्रता ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्किटिंग में मास्टर ड्रिगी ले अपनी खुद की डिजिटल खिलाड़ी नाम की कंपनी खोली है।


Click it and Unblock the Notifications