कुमार विश्वास ने बेटी की उम्र की इस हसीना को घर बुलाकर खूब घुमाया, खिलाया-पिलाया, अब आई मुसिबत
Kumar Vishwas House: मशहूर कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओं को लेकर अक्सर चर्चा में आते रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों के बीच छाए रहते हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले अपने आलीशान घर को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा जिस पर अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए करारा जवाब दे दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में ट्रेवल और फूड प्लेटफार्म कर्ली टेल्स की एंकर काम्या जानी ने कुमार विश्वास के नोएडा वाले घर का एक होम टूर वीडियो शेयर किया था। पांच मंजिला इस बंगले की खूबसूरती देखकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई कि सादगी की बातें करने वाले कभी विश्वास इतनी लग्जरियस लाइफस्टाइल जीते हैं।
कैसा है कुमार विश्वास का घर?
कर्ली टेल्स के सन्डे ब्रंच वीडियो में कुमार विश्वास का घर किसी महल जैसा लग रहा है। जिसमें स्टीम रूम, स्पा और खुद का पर्सनल सैलून भी बना हुआ है। बंगले के बीचो-बीच नीचे से ऊपर तक जाती हुई बसंत थीम पर एक विशाल पेंटिंग भी बनी है।
इसके अलावा कुमार विश्वास के घर में बड़ी सी लाइब्रेरी और फ्लोर पर आने जाने के लिए इंडोर लिफ्ट भी लगी हुई है। इसके अलावा वीडियो की शुरुआत में जब कुमार विश्वास ने कहा कि यह भगवान राम की कृपा से मिला एक छोटा और साधारण सा घर है। तो इसी पर लोग भड़क गए थे और कहा था कि बंगले को छोटा कहना आम आदमी का मजाक उड़ाने जैसा है।
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की हुई खिंचाई
वीडियो वायरल होने के बाद में काफी सारे लोगों ने कुमार विश्वास को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। काफी लोगों ने उनके पुराने बयान और कविताओं का हवाला भी दिया और कहा कि मंच पर तो आप सादगी की बातें करते रहते हो। लेकिन असल जिंदगी में अच्छी खासी और लग्जरियस लाइफ जीते हो। काफी लोगों का तो यह भी कहना था कि जब हिंदी और साहित्य के लेखक गरीबी में अपने दिन बिताते हैं तो एक कवि के पास में इतना पैसा कहां से आता है।
कुमार विश्वास ने दिया करारा जवाब
इतनी ज्यादा आलोचना बढ़ जाने के बाद में कुमार विश्वास भी शांत नहीं बैठे और उनका एक वीडियो अब तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि "इतनी गालियां पड़ी और दुर्भाग्य की बात तो देखिए कि इसमें सबसे ज्यादा हिंदी वाले, पढ़ने लिखने वाले लोग ही थे। हिंदी समझ में एक अजीब सी मानसिकता बन चुकी है कि जब तक साहित्यकार या कभी गरीब भी में नहीं मर जाता, इलाज नहीं हो पाता और आखिरी दिनों में वह पागल नहीं हो जाता तब तक लोग उसको महान नहीं समझते।"
कुमार विश्वास ने आगे यह भी कहा कि "अगर कोई दो कौड़ी का लुगदी साहित्य लिखने वाला लेखक एक किताब के लिए 5 करोड़ की एडवांस रॉयल्टी ले सकता है तो 200 करोड लोगों की भाषा (हिंदी) की कविता लिखने वाला रात रात भर जाकर मंच संभालने वाला कभी एक रात में 50 लाख रुपए क्यों नहीं ले सकता है?"
कुमार विश्वास ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ₹90 के किराए के कमरे से की और आज के वक्त में वह जहां पर भी हैं अपनी मेहनत और कला के दम पर हैं। उनके सपोर्टर ने भी उनका सपोर्ट करते हुए लिखा कि यह किसी नेता की तरह जनता के टैक्स की चोरी का पैसा नहीं है बल्कि देश और विदेश में कविता पढ़ कर टैक्स चुकाने के बाद में ईमानदारी से कमाई गई संपत्ति है।


Click it and Unblock the Notifications