नाना बने कुमार विश्वास, शादी के 2 महीने बाद ही मां बनी बेटी अग्रता शर्मा! 'नन्ही बच्ची' के साथ पहली तस्वीरें

Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharma: देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में अपनी बड़ी बेटी अग्रता की शादी की थी। उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के चर्चे पूरे देश में हुए। वहीं अब अग्रता ने अपनी नन्ही सी बेटी के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं।
अग्रता ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीरें
अग्रता की शादी को अभी दो महीने ही हुए हैं और ऐसे में कुमार विश्वास के नाना बनने की गुड न्यूज़ अगर हैरान कर रही है, तो आपको बता दें कि, दरअसल, अग्रता ने बच्चे को जन्म नहीं दिया है बल्कि उन्होंने अपनी एक बेहद क्यूट सी बिल्ली को दुलार करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों को कैप्शन देते हुए अग्रता ने लिखा, "मेरी प्यारी बेटी।"
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
अग्रता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। अग्रता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ खूब अप्डेट्स शेयर करती रहती हैं।
उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया। अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।
अग्रता शर्मा की पढ़ाई
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।
कौन हैं पवित्र खंडेलवाल
इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।
खूब रईस है पवित्र खंडेलवाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए। पवित्र खंडेलवाल एक सफल और काफी मशहूर बिजनेसमैन हैं। वह 'ऑल्ट फूड्स' कंपनी के सह-संस्थापक और सीएफओ (Chief Financial Officer) हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। पवित्र ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। रिपोर्ट्स के अनुसार पवित्र और अग्रता की मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी।
वर्क फ्रंट पर वापसी
शादी-हानीमून के बाद अग्रता शर्मा ने जब अपना ऑफिस वापस ज्वाइन किया तो उनका यहां ग्रैंड वेलकम हुआ। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। पहले दिन अग्रता अपने पति पवित्र के साथ ऑफिस पहुंचीं। ऐसे में उनकी टीम ने फूल बरसाकर और केक कटवाकर खूब सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही उनकी शादी से जुड़ी तमाम तस्वीरे, तोहफे और सरप्राइज भी दिए।


Click it and Unblock the Notifications











