कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा से पंगा लेना श्वेता को पड़ा भारी, कविराज ने खुले में लाकर किया ऐसा हाल

Kumar Vishwas Manju Sharma

बाराबंकी पुलिस ने डॉ. कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक जानकारी फैलाने के आरोप में श्वेता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला 'विश्वासम्' परिवार के सदस्य अमर बाजपेई की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें श्वेता पर झूठे और मानहानिकारक पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया गया है।

जितेंद्र कुमार मौर्य, बाराबंकी: प्रसिद्ध हिंदी कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास की पत्नी से जुड़ी एक फर्जी ट्वीट को लेकर बाराबंकी पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए इस भ्रामक पोस्ट के मामले में थाना घुंघटेर में ट्विटर यूजर @Dixit_0511 (डॉ. श्वेता शर्मा) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर 'विश्वासम्' संस्था की प्रबंधन समिति के सदस्य अमर बाजपेई की शिकायत पर दर्ज की गई है, जो डॉ. कुमार विश्वास के समर्थकों का संगठन है।

समिति के सदस्य अमर बाजपेई द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, ट्विटर यूजर @Dixit_0511 ने अपने अकाउंट से डॉ. कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा के खिलाफ बेबुनियाद और मानहानिकारक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में झूठा आरोप लगाया गया कि "कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा 18.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई हैं।" इसके साथ एक फर्जी स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया था।

फर्जी पोस्ट के जरिए फैलाई गई अफवाह

विश्वासम् परिवार का कहना है कि यह हरकत न केवल हिंदी साहित्य और श्रीराम की विचारधारा के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सम्मानित कवि डॉ. कुमार विश्वास की छवि को धूमिल करने वाली है, बल्कि उनके प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास भी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

'विश्वासम्' परिवार के सदस्य अमर बाजपेई ने कहा कि डॉ. कुमार विश्वास एक प्रतिष्ठित कवि हैं, और उनके खिलाफ इस प्रकार की झूठी व दुर्भावनापूर्ण पोस्ट अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घुंघटेर थाने के प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने जानकारी दी कि इस मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच साइबर क्राइम टीम द्वारा की जा रही है।

Read more about: kumar vishwas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X