रक्षाबंधन पर मायके आई कुमार विश्वास की बेटी अग्रता, सज-धजकर महकाया कविराज का अंगना

Kumar Vishawas Rakshabandhan: कवि कुमार विश्वास के घर इस साल सभी त्यौहार स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट हो रहे हैं। इसके कारण है उनकी बेटी अग्रता। दरअसल, मार्च के महीने में ही कुमार विश्वास ने अग्रता के हाथ पीले किए हैं। ऐसे में अग्रता की शादी के बाद मायके में सभी त्योहार काफी ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट हो रहे हैं। अब रक्षाबंधन के मौके पर भी अग्रता अपने मायके पहुंची हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने रक्षाबंधन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
अग्रता इस दौरान पीले रंग के सूट में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में अग्रता अपनी छोटी बहन कुहू के साथ टैरेस पर पोज दे रही हैं। दोनों ही बहने पीले सूट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में अग्रता अपने पापा कुमार विश्वास को राखी बांधने के लाड लडाती नजर आ रही हैं। कुमार विश्वास इस दौरान लैवेंडर कुर्ता में एथनिक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
चौथी तस्वीर में एक बार फिर से अग्रता अपनी बहन के साथ इठलाती दिखाई दे रही हैं। चौथी फोटो में उन्होंने दो बच्चों की तस्वीर शेयर की जो कि उनकी जेठानी के बच्चे हैं। पांचवी फोटों में अग्रता अपने चहेते डॉगी के साथ टैरेस पर फन करती दिखाई दे रही हैं।
छठी तस्वीर में अग्रता अपने जेठ और जेठानी को राखी बांध रही हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं। इससे अगली फोटो में सभी बहने अपनी राखी फ्लॉन्ट कर रही हैं। आठवी फोटो की बात करें तो अग्रता अपने किसी कजिन को राखी बांध रही हैं और उनका टीका कर रही हैं। नौवी तस्वीर में अग्रता बच्चे के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में हसीना एक बार फिर से टैरेस पर अपना ग्लैमर बिखेरती नजर आ रही है।
बता दें कि अग्रता का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं। कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है।


Click it and Unblock the Notifications