कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त को बनाया मंगेतर, जानिए कौन है LIC में काम करने वाली वंशिका

Kuldeep Yadav Vanshika Engagement: क्रिकेट की दुनिया का एक और चमकता हुआ सितारा सिंगल से मिंगल हो चुका है। क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका को हसफर बनाने का फैसला ले लिया है। कुलदीप यादव की सगाई सेरेमनी में यूपी के कई स्टार क्रिकेटर और परिवार के लोग शामिल हुए।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले चाइनामैन के नाम से प्रसिद्ध स्टार स्पिनर ने चुपके से सगाई कर ली। सगाई कार्यक्रम प्राइवेट रखा गया। लखनऊ में हुए समारोह में भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई।
बता दें कि वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली। कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे हैं।
कौन हैं वंशिका
लखनऊ के श्याम नगर की रहने वाली वंशिका कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं। वह कथित तौर पर एलआईसी में काम करती हैं। ऐसा लगता है कि वंशिका और कुलदीप सालों से करीबी दोस्त थे जो बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप की सगाई आईपीएल 2025 के खत्म होने के ठीक बाद हुई है।
A forever in the making — heartfelt congratulations to Kuldeep Bhaiya and Vanshika! 💕 #kuldeepyadav pic.twitter.com/RdzBfqsK7b
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) June 4, 2025
कुलदीप की सगाई की बात कुछ दिन पहले से चल रही थी, लेकिन किससे होगी? इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। हालांकि, उनके फैंस को शायद इसका अंदाजा नहीं था कि वह कानपुर की जगह लखनऊ में सगाई कार्यक्रम करेंगे। कुलदीप-वंशिका की बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब इन दोनों ने एक-दूजे का होने का निर्णय लिया है।
कुलदीप और वंशिका का विवाह समारोह पहले 29 जून को होना था, लेकिन इंग्लैंड दौरे के चलते अब आगे बढ़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इसी साल के आखिरी तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले कुलदीप ने कभी अपने व्यक्तिगत जीवन और वंशिका के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications