सुर्ख जोड़ा सोने के गहने Black Beauty बनी दुल्हन, किसी को लगी साक्षात मां लक्ष्मी, तो कोई बोला कलयुगी द्रौपदी

Black Bridal Beauty: जब किसी की भी शादी होती है तो वहां पर सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। कहते हैं कि शादी अगले सात जन्मों के लिए होती है। अब हाल ही में एक दूल्हा दुल्हन की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें जो दुल्हन है वह कृष्ण भक्त है और उसने सनातन रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई है।
कौन है ये खूबसूरत दुल्हन
श्यामा नाम की ये दुल्हन एक कॉस्मेटोलॉजिस्ट है। दरअसल आपको बता दें कि यह मिट्टी के भगवान जगन्नाथ और कई देवताओं की मूर्तियां बनती हैं। दुल्हन का प्रेम भारतीय देवी देवताओं के लिए काफी ज्यादा है और यह स्पष्ट रूप से नजर भी आता है। अपने इंस्टाग्राम के जरिए श्यामा अक्सर देवताओं की झलक को शेयर करती हुई नजर आती है जिनका उन्होंने वर्षों में बनाया है।
श्यामा का ब्राइडल लुक
लेकिन अब हाल ही में श्यामा की शादी हुई है। उन्होंने सनातनी रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई है। अपनी शादी पर उन्होंने सुनहरे कढ़ाई और बॉर्डर वाली एक खूबसूरत लाल बनारसी साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने साड़ी को हाफ स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया हुआ है। इसको खूबसूरती के साथ में उन्होंने पहना है और पल्लू को उनके साइड शोल्डर पर बांधा गया है। उन्होंने सोने का कमरबंद भी पहन रखा है।
दुल्हन की खूबसूरत ज्वैलरी
दुल्हन ने आप बहुत ही खूबसूरत ज्वेलरी भी पहनी हुई है। इसके साथ में उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स के अलावा माथा पट्टी और नथ भी पहनी है। ब्राइडल लुक को उन्होंने लाल चूड़ियों और सोने के हाथ फूल के साथ में पूरा कर लिया है। दुल्हन ने यू शेप का चंदन तिलक लगाया हुआ है और इसके साथ में लाल रंग की बिंदी भी लगाई है। नाक पर तुलसी के पत्ते का पैटर्न बनाया हुआ है जो कृष्ण के कमल चरणों का प्रतीक माना जाता है। अगर हम दूल्हे के लोग की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने धोती के साथ में क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
श्यामा की हल्दी सेरिमनी की भी तस्वीर वायरल हुई जिसमें उन्होंने पीले रंग का अनारकली पहना हुआ था। साथ ही असली फूलों के दुपट्टे और गेंदा फूल के बॉर्डर के साथ में उसको स्टाइल किया हुआ था। हल्दी सेरिमनी में उन्होंने असली फूलों की ज्वेलरी पहनी हुई थी। यहां पर राधा कृष्ण की मौजूदगी में हल्दी समझ भी पूरा किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











