Viral Boy Dhoom के लिए आया शादी का रिश्ता, लड़की वाले देंगे अच्छा खासा दहेज, बस माननी होगी ये शर्त...
वायरल बॉय धूम को आज कौन नहीं जानता। इंटरनेट पर वायरल बॉय धूम के बहुत चर्चे हैं। बता दें कि वायरल बॉय को लोग पिंटू के नाम से भी जानते हैं। पिंटू ने किरीश का गाना सुनेगा कहकर लोगों का दिल जीत लिया। कचरा बीनने वाला पिंटू आज इंटरनेट पर छाया हुआ है। बता दें कि पिंटू का दिल ना दिया गाना छाया हुआ है। लोग अब तो वायरल बॉय धूम के स्टाइल को अपनाकर ट्रेंडिंग लिस्ट में आने की कोशिश कर रहे हैं।

वायरल बॉय धूम के लिए आया शादी का रिश्ता
बता दें कि लोग वायरल बॉय धूम से मिलने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब पिंटू ने मिलने और गाना सुनाने की फीस रख दी है। पिंटू की बढ़ती पॉपुलेरिटी देख अब उनके लिए एक से बढ़कर एक शादी के रिश्ते आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी की शादी पिंटू से करना चाहती है। महिला कहती है कि- ये मेरी बेटी है तो मैं सोच रही हूं कि धूम वायरल हो रहा है। तो उसके साथ अपनी बेटी श्वेता की शादी कर दें।
पिंटू को घर जमाई बनाना चाहती हैं
महिला आगे कहती है कि उसका यानी कि पिंटू का कोई नहीं है तो हम उसे अपना दामाद अपना बेटा बनाकर रखेंगे उसे घर जमाई बनाकर रखेंगे। बता दें कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। महिला के इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज कल लड़कियों को पढ़ा लिखा नौकरी वाला स्मार्ट लड़का नहीं बल्कि वायरल लड़का चाहिए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आज कल कुछ भी हो सकता है भाई आजकल।


Click it and Unblock the Notifications