..................... Kota lovers drama Minor girl rescued in Kota Boy and girl romance on police vehicle in Kota full video - Hindi Filmibeat

Viral Video: लड़की को घर से भगाकर पुलिस की गाड़ी पर जमकर की अश्लील हरकतें, देखें FULL VIDEO

Kota Couple Viral Video

Kota Couple Viral Video: कोटा शहर में शुक्रवार रात एक अनोखा मामला देखने को मिला। एक लड़का और लड़की सड़क पर पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर करीब 20 मिनट तक खूब हंगामा करते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा गया कि लड़का-लड़की पुलिस की गाड़ी की छत पर चढ़े हुए हैं और उतरने का नाम नहीं ले रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लड़का किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह पुलिस वालों को गालियां देने लगा, जबकि लड़की रोते हुए बार-बार कहती रही कि "इसे छोड़ दो, ये गलत नहीं है।"

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस रात को गश्त कर रही थी, तभी सब्जी मंडी रोड पर सरोवर टॉकीज के पास उन्हें एक लड़का-लड़की संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पकड़े गए।

पुलिस ने दोनों को पकड़कर जीप में बैठाया और थाने ले जाने लगी। तभी नशे में धुत लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पुलिस की गाड़ी की छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। लड़की भी उसके साथ थी और उसे बार-बार नीचे उतरने को कह रही थी। लेकिन लड़का नहीं माना और उल्टा पुलिस को गालियां देने लगा। वीडियो में यह भी दिखा कि लड़का लड़की के साथ गलत हरकतें कर रहा था।

लड़की डर के मारे कहने लगी कि "मैं इसे नीचे लाती हूं", लेकिन दोनों का बैलेंस बिगड़ा और वे जीप की छत पर ही गिर पड़े।

पुलिस जांच में पता चला है कि लड़का 22 साल का है और नशे की हालत में था। वह 17 साल की नाबालिग लड़की को घर से भगाकर लाया था। लड़की के परिवार ने पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नान्ता थाने में दर्ज करवा रखी थी।

अब पुलिस ने लड़के के खिलाफ सरकारी गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने और पुलिस से बदतमीजी करने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, नान्ता थाने को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

Read more about: couple romance bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X