कोरियन पिता के मुंह से हिंदी लोरी 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' सुनकर ही सोता है बच्चा, VIDEO देख चौंक गए लोग

Korean father and child Video Viral: यह बात तो काफी आम है कि छोटे बच्चे देर रात तक जगते हैं और माता पिता उन्हें सुलाने की काफी कोशिश करते हैं। आमतौर पर तो महिलाएं बच्चे को गोद में सुलाकर लोरी सुनाती हैं जिससे बच्चे जल्दी सो जाते हैं।
यह तरीका लगभग हर भारतीय महिला अपनाती है। वहीं कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोरियन पिता अपने बच्चे को देर रात हिंदी में लोरी सुनाता नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर छा दया कोरियन पिता का ये वीडियो
सोशल मीडिया पर एक बच्चे को सुलाते हुए कोरियन पिता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नेहा अरोड़ा नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें कोरियन शख्स अपने बच्चे को देर रात सुलाने के लिए मेहनत करता नजर आ रहा है। शख्स लता मंगेशकर के गाने चंदा है तू मेरा सूरत है तू को गाता नजर आ रहा है। बच्चा पिता के गाने को तो एंजॉय कर रहा है, लेकिन बच्चा फिर भी सो नहीं रहा है। पिता और बेटे का इतना खूबसूरत बॉन्ड फैन्स का दिल जीत ले रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोग तो इस वीडियो पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोरियन शख्स हिंदी लोरी भी कितनी खूबसूरती से गा रहा है। वहीं दूसरे ने कहा- बहुत ही खूबसूरत मोमेंट है पिता और बेटे का। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मीठे अनमोल पल। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन देखी जा सकती है। इस वीडियो पर 1.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











