Fact Check: कियारा आडवाणी की बेटी को दुलार करते दिखे नाना-नानी, सामने आई पहली फैमिली फोटो

Kiara Advani

Kiara Advani Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास सुर्खियों में हैं। बता दें कि कियारा ने इसी महीने की 15 तारीख को बेटी को जन्म दिया था। कियारा ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी को तो प्राइवेट रखा ही साथ ही में उन्होंने अपनी बेटी के जन्म लेते ही नो फोटो पॉलिसी का टैग लगा दिया। जहां फैन्स कियारा की बेटी की तस्वीर देखने के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उन फैन्स का तो दिल ही टूट गया।

धड़ल्ले से वायरल हो रही है फैमिली फोटो

लेकिन फिलहाल तो एक कियारा और उनकी फैमिली की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी अपनी बेटी का चेहरा छिपाते हुए बच्ची को गोद में खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा के पास बैठे हैं, लेकिन इतना ही नहीं कियारा आडवाणी के साथ ही उनके माता और पिता भी नजर आ रहे हैं जो बच्ची को देखकर बहुत खुश हैं और बच्ची को खिलाने के लिए और अपनी गोद में उठाने के लिए नाना-नानी उत्साहित होते दिख रहे हैं। बता दें कि कियारा की यह फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर तो फैन्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फैमिली फोटो रियल नहीं है बल्कि AI द्वारा जनरेट की गई है। फैन्स कियारा की बेटी को देखने के लिए इतने एक्साइटेड हो गए हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एआई तस्वीर पर भी प्यार लुटा रहे हैं। भले ही फैन्स कियारा की बेटी की रियल तस्वीर ना देख पा रहे हों, लेकिन इस AI तस्वीर को देखकर वह अंदाजा जरूर लगा रहे हैं कि सिड-कियारा की बेटी बहुत ही क्यूट होगी।

Disclaimer : फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो/वीडियो का समर्थन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Read more about: kiara advani sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X