Fact check: Kiara Advani की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें हुईं वायरल, 5वीं तस्वीर देख ठहर जाएगा दिल

Kiara Advani maternity Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेंस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से वह फिलहाल अपने घर पर हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी के घर आने की खुशी में एक पार्टी का भी आयोजन किया था। इस पार्टी की भी कुछ तस्वीरें देखने को मिली थीं। जिसे देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे। वायरल हुई तस्वीरों में देखा गया था कि कियारा ने बच्ची के लिए कई तैयारियां की थीं। बच्ची के लिए कई गिफ्ट और खिलौने आए गए थे।
कियारा-सिड ने जारी की नो फोटो पॉलिसी
फैन्स कियारा की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने पहले दिन ही साफ कर दिया था कि वह विराट और अनुष्का की तरह अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाएंगी बल्कि बच्ची को कैमरे से दूर ही रखेंगी। कियारा सिड ने अपनी बच्ची की तस्वीरों पर नो फोटो पॉलिटी का टैग लगा दिया जिसके बाद से तो फैन्स का मन काफी उदास हो गया, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की कुछ मैटरनिटी शूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर लोग तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि क्या सच में ये कियारा ही हैं।
कियारा का मैटरनिटी फोटोशूट हुआ वायरल
जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ के मैटरनिटी फोटोशूट वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी न्यूड कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं। उन्होंने अपने लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए अपने सिर पर फूल लगाए हुए हैं। वहीं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा को होल्ड किए दिख रहे हैं। कपल के ऊपर हो रही फूलों की बारिश तस्वीर को बहुत ही अट्रैक्टिव बना रही है। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कियारा कितनी ज्यादा सुंदर दिख रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मानना पड़ेगा तुम्हारे जैसा कोई नहीं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-नजर ना लगे।
क्या है तस्वीरों की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल हो रहीं सिड और कियारा के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें रियल नहीं हैं बल्कि यह तस्वीरें AI द्वारा बनाई गई हैं। इन तस्वीरों के अलावा कियारा और उनकी बेटी की भी कुछ Ai तस्वीरें बनाई गई थीं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो/वीडियो का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications














