किसी हिरोइन को कम नहीं हैं Khan Sir की बेगम, पहली बार बिना घूंघट के चेहरा देख दंग रह गए स्टूडेंट्स

Khan sir wife face reveal Fact Check Video: UPSC, रेलवे, बैंक समेत तमाम कॉम्पटीशन की तैयारी करवाने वाले चर्चित टीचर खान सर को कौन नहीं जानता। खान सर के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी वह ज्ञान विज्ञान की बात करते हैं तो कभी वह सामाजिक ज्ञान को सिखाते दिखते हैं। खान सर स्टूडेंट्स को सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रखते हैं। बल्कि वह कई ऐसी सीख भी देते हैं जो स्टूडेंट्स को भविष्य में काम आएगी।
गुपचुप रचा ली थी खान सर ने शादी
बता दें कि खान सर ने बिना किसी को बताए गुपचुप शादी कर ली। स्टूडेंट्स को भी तब पता चला जब खान सर ने रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान खान सर की पत्नी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं, लेकिन खान सर की बेगम ने अपना चेहरा घूंघट से ढक रखा था। तमाम कोशिशों के बाद भी कोई भी उनका चेहरा नहीं देख सका। रिसेप्शन में एक भी बार खान सर की पत्नी ने घूंघट नहीं हटाया। जिसे कई लोग मायूस हो गए क्योंकि हर कोई खान सर की लाइफ पार्टनर को एक बार देखना चाहता था।
क्या दिख गया खान सर की बेगम का चेहरा
लेकिन फिलहाल तो एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर की पत्नी बिना घूंघट के नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती और मासूमियत देख लोग हैरान रह गए हैं। खान सर की बेगम का चेहरा देख लोग तो तारीफों के पुल बांधने लगे हैं।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई
दरअसल वायरल हो रहा खान सर की बेगम का चेहरा दिखने वाला वीडियो रियल नहीं है। बल्कि इस वीडियो को AI की मदद से एडिट किया गया है। लोग भले ही खान सर की पत्नी का चेहरा ना देख पाए हों, लेकिन इस वीडियो से लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि खान सर की बेगम किसी अपसरा से कम नहीं हैं।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के फोटो/वीडियो का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications