Khan Sir की पत्नी हैं कितनी पढ़ी-लिखी? किसने तय करवाई शादी, यहां जानें सब-कुछ

Khan Sir

Khan Sir Wife Education: बिहार की राजधानी पटना में 2 जून की शाम एक खास मौका देखने को मिला, जब मशहूर टीचर खान सर ने अपनी शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का अरेंज किया। इस रिसेप्शन में पॉलिटिक्स, फिल्म, एजुकेशन और प्रशासन से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। खास बात यह रही कि पहली बार खान सर अपनी पत्नी के साथ सबके सामने नजर आए।

खान सर का ग्रैंड रिसेप्शन

इस रिसेप्शन में करीब 5000 मेहमान शामिल हुए। जब से खान सर ने शादी की खबर पब्लिक की थी, उनके लाखों स्टूडेंट्स और फैंस उनकी पत्नी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। पहली बार उन्होंने अपनी पत्नी को सभी से मिलवाया।

घूंघट में दिखीं खान सर की पत्नी

खान सर की पत्नी का नाम ए.एस. खान बताया जा रहा है। वो पूरे रिसेप्शन के दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में और घूंघट में नजर आईं। हालांकि खान सर के मजेदार अंदाज और बातों पर वो मुस्कुराते हुए दिखीं। बताया जा रहा है कि वो नेचर से बहुत शांत, समझदार और विनम्र हैं।

खान सर की दुल्हन के बारे में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की शादी एक अरेंज मैरिज है और उनकी पत्नी को उनकी मां ने चुना है। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी, खान सर की रिश्तेदार भी हैं और उनकी मां को बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो ए.एस. खान बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर गांव की रहने वाली हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि खान सर का ननिहाल भी सीवान में ही है।

एजुकेटेड और घरेलू हैं खान सर की पत्नी

हालांकि, ऑफिशियली उनकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ICSE बोर्ड से की है और आगे की पढ़ाई भी हाई लेवल तक की है। फिलहाल वे हाउसवाइफ हैं और परिवार के साथ रहना पसंद करती हैं।

तनाव के माहौल में हुई थी शादी

खान सर ने बताया था कि उनकी शादी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के समय हुई थी। यह एक सादा और फैमिली इवेंट था, जिसमें परिवार के सिर्फ 10-15 लोग शामिल हुए थे। शादी को मुमकिन बनाने में उनके छोटे भाई और मां की अहम भूमिका रही।

More from Filmibeat

Read more about: viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X