Khan Sir Reception Video: खान सर ने VVIP मेहमानों को भी नहीं दिखाया दुल्हन का चेहरा, लंबे घूंघट में छुपाई बेगम

Khan Sir Wedding Reception

Khan Sir Wedding Reception Inside Photos & Video: देश के सबसे लोकप्रिय टीचर खान सर की शादी के चर्चों ने बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग्स को फेल कर दिया है। तमाम लोग खान सर की वेडिंग की सारी डिटेल्स के साथ साथ उनकी दुल्हन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। वहीं अब खान सर ने पटना में अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया है। खान सर के रिसेप्शन में देश के तमाम वीवीआईपी ने शिरकत की है।

खान सर के रिसेप्शन में वीवीआईपी का जमावड़ा

खान सर के वेडिंग रिसेप्शन की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। पटना में हुए इस रिसेप्शन पार्टी में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान खान सर ने अपनी शादी की सच्चाई बताई, जिसे सुनकर तेजस्वी यादव हैरान रह गए। खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय ही निकाह किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि उन्होंने उन्हीं के मॉडल को अपनाया है।

घूंघट में रही खान सर की बीवी

दिलचस्प बात ये रही कि खान सर की पत्नी ने इस दौरान लंबे घूंघट में दिखाई दी। सेकेंड भर के लिए भी मिसेज खान ने अपने इंच भर घूंघट खिसकने नहीं दिया। उनका नाम एएस खान बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पूरी पहचान अभी भी गोपनीय रखी गई है। सुर्ख जोड़े में सोने के गहनों से लदी खान सर की दुल्हन की तस्वीरें देखने के लिए हर कोई उतावला हो रहा है।

6 जून को विशेष भोज

बता दें कि खान सर ने अपने छात्रों के लिए 6 जून को एक विशेष भोज का आयोजन करने की घोषणा की है, जिससे उनकी छात्रों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। गौरतलब है कि खान सर ने उस वक्त शादी की थी, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल था। इसलिए उन्होंने चुपचाप शादी रचा ली थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो तो फौज में जाकर देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाना चाहते थे, लेकिन परिवार, रिश्तेदारी और समाज की जिम्मेदारियों ने उन्हें बांध लिया।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X