फ्री में पढ़ाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने के पीछे ये है खान सर की मंशा? तेज प्रताप यादव ने लगाया ऐसा आरोप!

Tej Pratap Yadav on Khan Sir- खान सर को लेकर मशहूर है कि वो ऐसे टीचर हैं जो कि फ्री में बच्चों को पढ़ाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका समर्थन करते हैं तो कुछ विरोध में रहते हैं। लेकिन अब एक राजनेता ने खान सर को लेकर एक बात कही है जिससे साफ समझ में आ रहा है कि वो उनसे खुश नहीं है।
ये कोई और नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव के परम पुत्र तेज प्रताप यादव है। खान को सर की शादी में हुए खर्च को लेकर और उनके फ्री पढ़ाने के प्रचार को लेकर तेज प्रताप भड़कते हुए नजर आए हैं।
उनका कहना है कि बहुत से टीचर ऐसे हैं बिहार में जो फ्री में पढ़ाते हैं लेकिन कोई ऐसा प्रचार नहीं करता है। इसके पीछे तेज प्रताप यादव ने उनकी मंशा को लेकर कहा कि वो चुनाव लड़ने की फिराक में हैं।
खान सर पर क्या बोल गए तेज प्रताप यादव?
तेज प्रपात यादव इस दौरान बिहार तक से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''खान सर जैसे बहुत सारे टीचर हैं। महुआ में बहुत सारे ऐसे शिक्षक हैं जो कि अपने खर्चे पर पढ़ाते हैं, झोपड़ी में पढ़ाते हैं। खान सर को हम क्यों इतना बढ़ावा दें। उतना पढ़ा के उतना अर्जित करके आज शादी में हजारों करोड़ रुपया खर्चा करने के बाद, उनको हम क्या बढ़ावा दें।
बहुत सारे टीचर हैं बिहार में जो अपने खर्चे पर पढ़ाते हैं लेकिन वो अपनी पॉपुलैरिटी नहीं करते हैं। पॉपुलर जो हो गया वो समझ लीजिए कि चुनाव लड़ना चाह रहा है।'' तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद से लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। ऐसा हमेशा देखा जाता है कि तेज प्रताप मुखर होकर सामने आते हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि खान सर तेज प्रताप यादव के इस बयान पर क्या जवाब देते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











