..................... Khan Sir took out a bundle of notes from his pocket on a signal from his wife netizens asking is she CBSE board or Bihar Board - Hindi Filmibeat

बीवी के एक इशारे पर खान सर ने नोटों गड्डी जेब से निकाली और.. लोग पूछ रहे- CBSE वाली है कि बिहार बोर्ड वाली...

Khan Sir Wedding video

Khan Sir Wedding video: खान की शादी सोशल मीडिया पर कई मायनों में चर्चाएं बटोर रही हैं। जहां कई लोग दुल्हन के घूंघट को मुद्दा बनाकर खान सर को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दूसरे को शादी ना करने का ज्ञान देकर खान सर खुद शादी का लड्डू खा गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर खान सर उनकी दुल्हन का एक रिसेप्शन वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में खान सर और उनकी दुल्हन के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि खान सर की दुल्हन घूंघट के अंदर की इशारे में उनसे कुछ कहती है इसके बाद खान सर तुरंत अपनी जेब में हाथ डालकर नोटों की एक गड्डी निकालते हैं और स्टेज पर सूफी परफॉर्मेंस दे रहे आर्टिस्टों को खुद भेंट करके आते हैं।

वीडियो में साफ है कि खास सर की पत्नी को म्यूजिक का काफी शौक है इसके साथ ही लोगों का कहना है कि खान सर अपनी वीबी के एक इशारे पर सीधे खड़े हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। जहां खान सर के तमाम फैंस उनके इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे यूजर्स इसपर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, "सर CBSE वाली है कि बिहार बोर्ड वाली" एक और यूजर ने लिखा, "कुंवारों के मसीहा खान Sir अपने आप को सरेंडर कर दिए।" एक शख्स ने कमेंट किया, "सर की वीडियो देखकर हमको इतनी खुशी हो रही है हंसी भी आ रही है मेरे सर भी इशारे पर चलने लगें।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की शादी एक अरेंज मैरिज है और उनकी पत्नी को उनकी मां ने चुना है। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी, खान सर की रिश्तेदार भी हैं और उनकी मां को बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो ए.एस. खान बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर गांव की रहने वाली हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि खान सर का ननिहाल भी सीवान में ही है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X