#YouTubeTeachersControversy: खान सर ने लिए मजे, बोले- पढ़ओ नोट में चिप लगा है, पढाओ तलवे कैसे चाटे जाते हैं..

Khan Sir Reaction: एजूकेशन की दुनिया के सबसे बड़े इंफ्लुएंसर खान सर गुस्से में बेहद कम ही दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा है कि जैसे उन्हें अंदर तक चुभ गया है। मामला एक न्यूज़ चैनल से शुरू हुआ जहां एंकर ने ऑनलाइन टीचर्स पर विवादित टिप्प्णी कर दी।

Khan Sir Reaction

खान सर का रिएक्शन वीडियो

इसके बाद खान सर ने इस मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि टीचर मेहनत से कमा कर खाते हैं। खान सर का रिएक्शन वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस और चाहने वाले इससे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। खान सर ने कहा, "शिक्षक को कह रही हैं कि इनको कुछ नहीं आता जाता। "

मेहनत करके कमाते हैं तलवे नहीं चाटते

खान सर ने कहा, "तुम ही पढ़ाओ हम लोग पढ़ने आ रहे हैं, पढ़ाओ। पढ़ाओ कि दो हजार के नोट में चिप लगा हुआ है, पढ़ाओ। पढ़ाओ कि कैसे तलवे चाटे जाते हैं, पढ़ाओ। हम लोग लिख कर याद कर लेंगे। अरे कोई शिक्षक तलवे नहीं चाटता है।"

नीट पेपर पर डायपर स्टेटमेंट

खान सर का ये वीडियो और बयान काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके फैंस के बीच छाए हुए हैं। हर किसी को खान सर का ये जोरदार पलटवार काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी खान सर कई मुद्दो पर अपनी ऐसी बेबाक राय रख चुके हैं। नीट पेपर लीक होने पर खान सर ने कहा था इतनी जल्दी को बच्चे का डायपर लीक नहीं होता है जितनी जल्दी पेपर लीक हो जाता है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X