..................... Khan Sir reveals why he decided to keep his newly married wife in ghunghat khan sir first interview after marriage - Hindi Filmibeat

खान सर ने पहली बार तोड़ी बीवी के घूंघट पर चुप्पी, बताया आखिर क्यों नहीं दिखाया चांद सा चेहरे

Khan Sir Wife

Khan Sir Wife: देश के सबसे लोकप्रिय टीचर खान सर की शादी की खबर ने खूब हलचल पैदा कर दी थी। हर कोई खान सर की शादी की तस्वीरों को देखने के लिए काफी बेसब्र थे इसके साथ ही सभी लोग खान सर की पत्नी के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे थे। हालांकि रिसेप्शन के मौके पर खान सर की दुल्हन को घूंघट में देख अलग ही बवाल खड़ा हो गया।

लोग खान सर की टार्गेट करने लगे कि खुद महिला के अधिकार की बात करने वाले खान सर ने अपनी ही पत्नी को घूंघट में कैद रखा। वहीं अब शादी के बाद पहली बार खान सर ने अपनी पत्नी के घूंघट पर बात की है। खान ने बताया है कि घूंघट करने का फैसला उनकी बीवी का खुद का था। खान सर ने बताया कि उन्होंने उनसे मना भी किया था लेकिन वो नहीं मानी।

खास सर का कहना है कि उनकी पत्नी ने कहा कि वो रिसेप्शन में सबसे अलग दिखना चाहती थी इसलिए वो अपना घूंघट नहीं हटाना चाहती थी। खान सर की पत्नी का मानना है कि हर कोई ही शादी फंक्शन में मेकर अप करके ही आता है ऐसे में वो सबसे अलग दिखने के लिए घूंघट में ही रहेंगी। तमाम डिस्कशन के बाद खान सर को ही उनकी बात माननी पड़ी।

खान सर की पत्नी बिहार के सिवान की रहने वाली है। उनका नाम एमन सिद्दीकी उर्फ जीनत है। दिल्ली में अपनी बहन के साथ रहती थीं और वहीं पर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार की रजामंदी से ही यह शादी हुई है। जीनत का परिवार आज भी सिवान के झगरहवा बर में ही रहता है। बता दें कि खान सर का ननिहाल भी सिवान में ही है।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X