Khan Sir पत्नी की खोज को लेकर हुए परेशान, कहा-'रोज 5 बीवियां बना देते हैं, पानीपत का युद्ध हो जाएगा'

Khan Sir On His Wife: पिछले दिनों बिहार की एक शादी काफी चर्चा में रही और वो थी फेमस टीचर खान सर की शादी। खान सर की शादी की भनक तो लोगों को नहीं पड़ी लेकिन उनके शानदार रिसेप्शन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अपने रिसेप्शन में खान सर अपनी पत्नी के साथ नजर आए, जहां उनकी पत्नी ने घूंघट से अपना चेहरा ढंक रखा था।
खान सर की पत्नी के चेहरे की खोज
खान सर के रिसेप्शन के बाद लगातार लोग उनकी असली पत्नी का पता लगा रहे हैं। कुछ किसी अनजान लड़की की फोटोज को लेकर दावा कर रहे हैं कि ये खान सर की पत्नी है, तो कुछ लोग AI के जरिए खान सर की पत्नी की फोटोज को जनरेट कर रहे हैं और इन सबके बीच खान सर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
'रोज पत्नी को लेकर नया दावा'
खान सर एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि 'एक न्यूज में दिखाया जा रहा था कि एक महिला मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ा रही थी और उसे हमारी पत्नी बता दिया। न्यूजवालों ने बता दिया कि खान सर की पत्नी मंदिर जा रही है, जिसका मतलब है कि वो सभी धर्मों में विश्वास रखती हैं।'
'रोज पांच पत्नियां निकाली जा रही हैं'
उन्होंने आगे कहा- 'बात सभी धर्मों में विश्वास रखने की है तो सही है, लेकिन किसी भी महिला को लोग हमारी पत्नी बताए दे रहे हैं। जिसको देख रहे हैं... बोल रहे हैं, यही पत्नी है। रोज हमारी पांच पत्नियां बना दी जाती हैं। हर दिन एक नई फोटो आ जाती है।'
'पानीपत का युद्ध घर पर करवाएंगे ये लोग'
अपना दुख जाहिर करते हुए खान सर ने कहा- 'ये लोग तो हमें मार खिलवाने में तुले हैं। वो हमसे आकर पूछती हैं कि ये सब कौन हैं... हम कुछ नहीं बता पाते, क्योंकि हम उन न्यूज वाली पत्नियों को जानते ही नहीं। ये लोग पानीपत का युद्ध हमारे घर में करवा देंगे। हमारी पत्नी ने हमको बताया कि हमने अब तक आपकी 17 पत्नियों को देख लिया है।'


Click it and Unblock the Notifications