खान सर का रक्षाबंधन, 15 हजार राखियों से सुन्न पड़ा हाथ, बहनों को परोसे 156 पकवान

Khan Sir Rakhi Record: पूरे देश में भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े ही जोरों शोरों से मानाया जा रहा है। सेलेब्स से लेकर नेता और तमाम इंफ्लुएंसर्स इस त्यौहार को काफी खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं अब लोकप्रिय टीचर खान के रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तमाम रिकॉर्ड बनाने वाले खास सर ने रक्षाबंधन पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है और ये है सबसे ज्यादा राखियों का।
दरअसल, इस साल खान सर की कलाई पर 1500 हजार बहनों ने राखियां सजाई हैं। खान सर का पूरा का पूरा हाथ सिर्फ और सिर्फ राखियों से लदा दिखाई दे रहा है। खान सर ने कहा कि यह सिर्फ मुझे ही सौभाग्य प्राप्त है कि इतनी ज्यादा बहनें मुझे राखी बांधती है। कई स्टेट की लड़कियां यहां हमें राखी बांधने आई हैं।
कुछ तो बात है इस आदमी में, ऐसे ही किसी को 15,000 राखियां नहीं बांधी जाएंगी 🔥
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) August 9, 2025
पटना के मशहूर शिक्षक खान सर को आज रक्षाबंधन के मौके पर 15,000 से भी ज़्यादा राखियां बांधी गईं हैं,
मुझे नहीं लगता कि खान सर का यह रिकॉर्ड कोई और तोड़ पाएगा, और यही नहीं,
खान सर ने इन सभी बहनों के… pic.twitter.com/ifqWz0REWM
खान सर ने कहा, "आज मेरी कोई छात्रा नहीं है, सभी मेरी बहनें है। मेरी बहनों ने इतनी राखी बांध दी है कि मेरा थोड़ा ब्लड सर्कुलेशन रुक गया है, लेकिन अभी तो यह शुरुआत है। पूरे दिन राखी बांधी जाएगी हमने डॉक्टर को भी बुलाया है।"
खान सर ने आगे कहा, "हर रक्षाबंधन पर हम अपने छत्राओं को बहन मानकर राखी बंधवाते हैं और हर वर्ष नया रिकॉर्ड टूटता है। पिछले सालों के रिकॉर्ड भी टूटेगा। उन्होंने कहा कि सभी बहनों को खाने-पीने के लिए 156 प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की गई है।"
बता दें कि राखी बंधवाने के लिए खान सर स्टेज पर बैठे थे और लड़कियां बारी-बारी से आकर उन्हें राखी बांध रही थीं। इस दौरान थोड़ा देर के लिए उनका हाथ सुन्न हो गया। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं थी। इसके बाद भी राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।
खान सर ने कहा कि आज इन लोगों के खाने-पीने का भी इंतज़ाम है और 156 तरह के व्यंजन बनाए गए हैं। खान सर ने कहा कि हम हमेशा अपनी लड़कियों को बहन मानकर उन्हें शिक्षा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











