Khan Sir Full Income Details: 107 करोड़ का ठुकराया ऑफर, आज युवाओं के फेवरेट बने हुए हैं खान सर, जाने पूरी कमाई

Khan Sir 107 Crore Job Offer: भारत के मशहूर टीचर खान सर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके पढ़ाने का अनोखा अंदाज उन्हें छात्रों के बीच काफी खास बना देता है। काफी सारे बच्चे तो ऐसे हैं जो उनको अपना आदर्श समझते हैं और बहुत कम लोगों को पता है कि एक वक्त ऐसा भी था जब खान सर ने आर्थिक तंगी झेली। लेकिन पढ़ाई पूरी करना उनके लिए इतना आसान नहीं था।

Khan Sir 107 Crore Job Offer

कपिल शर्मा के शो में जब खान सर पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें बताई थी जो शायद लोगों को पता ही नहीं थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक बार 107 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया था।

खान सर के संघर्ष की कहानी

शो में बातचीत के दौरान काम करने बताया कि उनका बचपन काफी मुश्किलों में बीता है। एक वक्त था जब कोटा जैसे शहरों में जाकर पढ़ाई करना लाखों लोगों का सपना होता था। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से यह सपना पूरा कर पाना इतना आसान नहीं होता था।

उन्होंने बताया कि कई बार तो ट्रेन में सफर करने के वक्त उनके पास रिजर्वेशन भी नहीं होता था। भीड़ से भरे हुए डिब्बो के दरवाजों के पास खड़े होकर उन्हें यात्रा करनी पड़ती थी। इस दौरान उन्हें यही डर रहता था कि कहीं टिकट चेकिंग में जुर्माना न भरना पड़े। तब कुछ ₹100 का जुर्माना भी उनके लिए बहुत बड़ी रकम होती थी।

क्यों ठुकराया 107 करोड़ रुपये का ऑफर?

बातचीत के दौरान खान सर ने खुलासा किया कि उन्हें एक बड़ी कंपनी की तरफ से 107 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। जब उन्हें यह ऑफर मिला तो उन्होंने सोचा कि आज देश में भी लाखों बच्चे ऐसे हैं जो आर्थिक परेशानियों के चलते अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते। इसीलिए उन्होंने पैसा कमाने के बजाय छात्रों तक सस्ती और अच्छी शिक्षा पहुंचाने का काम किया।

आज कितनी है खान सर की नेट वर्थ?

खान सर की कमाई और संपत्ति को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन सार्वजनिक तौर पर उनकी कुल संपत्ति की कोई भी जानकारी नहीं मिलती है। इसी के चलते उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई है। खबरों के अनुसार वह तकरीबन 5 करोड़ से 20 करोड़ के बीच की संपत्ति के मालिक हैं। कुछ खबरों में यह भी बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 5 से 6 करोड़ के आसपास की है। कई जगह उनकी कुल संपत्ति 18 करोड़ की भी बताई गई है।

यूट्यूब से होती है लाखों की कमाई

खान सर की लोकप्रियता का सबसे बड़ा जरियाउनका यूट्यूब चैनल 'Khan GS Research Centre' है। इस चैनल पर करोड़ों छात्र जुड़े हुए हैं और उनके वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब विज्ञापनों, ब्रांड और अन्य डिजिटल माध्यमों से खान सर हर महीने लगभग 10 लाख से 20 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं। इसके अलावा उनके ऑफलाइन और ऑनलाइन कोर्सेज भी उनकी इनकम को बढ़ाते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X