IAS-PCS बनाने वाले इस टीचर की 24 घंटे की कमाई उड़ा सकती है आपके होश, इनकी पत्नी को लेकर भी होते हैं बहुत चर्चे

Khan Sir Net Worth: चर्चित टीचर खान सर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि खान सर ने यूपीएससी की तैयारी के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। आज गरीब से गरीब बच्चा भी खान सर की क्लास में यूपीएससी की तैयारी कर सकता है।
इतना ही नहीं खान सर ने तो शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार करने का ठान लिया है। सावन में खान सर ने ऐलान किया कि वह ब्लड बैंक, डायलिसिस समेत और कई महंगी मशीने बिहार में लगवाएंगे। जिससे गरीब से गरीब इंसान तक इलाज करवा पाए। बता दें कि खान सर के इस कदम ने लाखों नहीं करोड़ों लोगों का दिल जीता है। पहले तो स्टूडेंट खान सर के मुरीद थे ही और अब बच्चे से लेकर बूढ़ा तक खान सर के नाम की माला जपने लगा है।
क्या है खान सर का असली नाम
खान सर के नाम से मशहूर खान सर का असली नाम फैसल खान है। खान सर का जन्म 1993 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने 10वीं तक इंग्लिश मीडिया में पढ़ाई की थी और फिर 10वीं से 12वीं तक हिंदी मीडियम से पढ़ाई की थी। उन्होंने इलाहाबाद कॉलेज से Bsc, Msc किया है।
कितनी है खान सर की कमाई
UPSC की तैयारी करवाने वाले खान सर की क्लास में एक बार में ही हजारों बच्चे एक साथ क्लास लेते हैं। भले ही खान सर की फीस कम है, लेकिन स्टूडेंट की संख्या बहुत ही ज्यादा है। इसके अलावा खान सर की ऐप है और वह यूट्यूब से भी तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो खान सर 24 घंटे में 70 से 90 हजार के करीब कमा लेते हैं। वहीं महीने की बात करें तो खान सर 20 से 25 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में खान सर ने अपना यूट्यूब चैनल (KGS) बनाया था, लेकिन कोरोना काल में खान सर के यूट्यूब पर लाखों की संख्या से सब्सक्राइबर्स बढ़े जिसने खान सर इनकम को तेजी से बढ़ाया। वहीं खान सर की फुल नेटवर्थ की बात करें तो खान सर की संपत्ति कुल 41 करोड़ रुपये की है।


Click it and Unblock the Notifications