Teachers Controversy के बीच खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक, लगी गोली, खान सर ने की ये डिमांड

Khan Sir Coaching Firing: देश भर में इन दिनों ऑनलाइन टीचर्स को लेकर उठा विवाद काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच अब खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर जोरदार फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में खान सर का गार्ड घायल हो गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए खान सर ने सुरक्षा की मांग की है।

Khan Sir Coaching Firing

घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित कोचिंग सेंटर में शामिल है। यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का कहना है कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले 10 मई 2019 को उनके कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था। उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे। उस हमले में कोचिंग संस्थान के कार्यालय के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था, जबकि बाहर खड़ी एक छात्र की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X