..................... Ketan Agarwal died in the second attempt; had Siya tried to kill him before? A major revelation! - Hindi Filmibeat

दूसरी बार में मरा केतन अग्रवाल, सिया पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश? बड़ा खुलासा!

Ketan Agarwal Murder: पुणे से कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार का दावा है कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि रची रचाई हत्या है। आरोप है कि मंगेतर सिया ने अपने प्रेमा के साथ मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की है और उसको गहरी खाई में धक्का देकर मार दिया है।

Ketan Agarwal

केतन महज 26 साल के थे। उनके निधन के बाद कई गिरफ्तारियां हुई हैं जिसके बाद परिवार ने कई आरोप लगाए हैं और कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि केतन की मौत पर मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित भूमिका सामने आई है।

Also Read
कौन है 22 साल की ये हसीना? कोरियन फिल्म में मिला लीड रोल, ऐसा करने वाली इंडिया की पहली एक्ट्रेस
कौन है 22 साल की ये हसीना? कोरियन फिल्म में मिला लीड रोल, ऐसा करने वाली इंडिया की पहली एक्ट्रेस

दोनों के बीच अफेयर था और केतन को मिलकर मौत के घाट उतारा है। पिता इस मौके पर काफी भावुक हो गए हैं। इस बीच एक और दावा किया जा रहा है कि ये पहली कोशिश नहीं थी। जी हां, पहले भी सिया ने केतन को मारने की कोशिश की थी। पिता का दर्द छलका है और उनका कहना है कि, ''सिया को शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, बेटे को मारने की क्या जरूरत थी।''

पहली बार कब हुई थी हत्या की कोशिश

पिता की मानें तो 19 जून को दूसरी बार हत्या की कोशिश हुई जिसमें केतन की मौत हुई। पहली बार सिया गोयल ने 14 जून को हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रही है। उसने केतन को खाई में धक्का दिया लेकिन उसने वहां मौजूद झाड़ियों को पकड़ लिया था। इसी दौरान सिया ने सांप सांप चिल्लाना शुरु कर दिया ताकि ये लगे कि बचाने के चक्कर में धक्का लगा है।

हालांकि केतन तो समझ आ गया था कि उसको जानबूझकर धक्का दिया गया है। इसके बाद भी उसने भरोसा किया और 19 जून को फिर लोहगढ़ किले से खाई में धक्का देकर उसको मार दिया गया। पिता ने इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X