निकाह के बाद राष्ट्रगान और तोहफे में बांटा गया संविधान.. मुस्लिम जोड़े ने कायम की मिसाल

Kerala Muslim

Nathional Anthem in Muslim Wedding: मुस्लिमों की शादी में ज्यादा ताम झाम नहीं होता है। अगर कट्टर मुस्लिम है तो फिर शादी में ना तो डीजे होगा और ना ही उछल कूद। लेकिन इस वक्त मुस्लिमों की एक शादी का लेकर चर्चा है जिसमें कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

अगर आपसे कहा जाए कि एक निकाह ऐसा भी हुआ है जिसमें राष्ट्रगान भी हुआ और शादी के तोहफे में भारत का संविधान दिया गया है तो क्या आप यकीन करेंगे? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आपको अंत तक पढ़ना चाहिए। अक्सर मुसलमानों पर आरोप लगाते हैं कि वो कानून से ज्यादा शरीयत को मानते हैं, ऐसे में इस शादी ने लोगों को शॉक कर दिया है।

शादी में राष्ट्रगान और तोहफे में संविधान

केरल से एक खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस शादी में मुस्लिम जोड़े ने अपनी शादी को मिसाल बना दिया है और आज पूरा देश उनको लेकर बातें कर रहा है। खबरें हैं कि इस शादी में जिन मेहमानों ने शिरकत की थी उन सभी को एक एक कॉपी संविधान की तोहफे में दी गई थी। मामला यहीं खत्म नहीं बल्कि निकाह के बाद जब दोनों एक दूसरे के हमसफर बन गए तो सभी ने खड़े होकर राष्ट्रगान भी गाया। इसके अलावा एक एक पर्चा सभी को बांटा गया था जिसमें बताया गया था कि संविधान की क्या अहमियत होती है। उनका कहना था कि लोग इसको पढ़े और इसको फॉलो करें। इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं और एक अनोखी रस्म को अदा करके खुश हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''संविधान की शक्ति।'' एक ने लिखा, ''लेकिन संविधान के हिसाब से चलेंगे नहीं, चलेंगे शरिया के हिसाब से।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो, ये संविधान उपहार है तो इसको एपी जरूरी पढ़िएगा। जय श्री राम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X