काव्या मारन ने इस क्रिकेटर पर उड़ा दिए 23 करोड़ रुपये, किसी भी सूरत-ए-हाल में अपना बनाकर ही मानी
IPL 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी और उसकी कीमत काफी सुर्खियों में रहती है। इसके साथ ही आईपीएल टीम की माकलिन भी पूरी लाइमलाइट में रहती हैं। इस लिस्ट में एक नाम है काव्या मारन का। आज हम आपको काव्या मारन के 23 करोड़ के खिलाड़ी से मिलाने जा रहे हैं। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए काव्या ने 23 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

दिल्ली के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन?
आमतौर पर जब भी कोई टीम सनराइजर्स के खिलाफ रणनीति तैयार करती है तो सबसे पहले अभिषेक शर्मा का नाम दिमाग में आ जाता है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी सी अलग रहने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए असली खतरा अभिषेक नहीं बल्कि टीम का एक और धाकड़ खिलाड़ी होगा।
यह खिलाड़ी हेनरिक क्लासन है, जिसे फ्रेंचाइज़ी ने 23 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया है। इस सीजन में क्लासन जिस फॉर्म में नजर आ रहे हैं, उसने हर टीम की चिंता बढ़ा दी है।
IPL 2026 में दिखा क्लासन का तूफान
हेनरिक क्लासन इस समय काफी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले जाने वाले माचो में 283 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे भी नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए हैं बल्कि हर गेंदबाज पर दबाव बनाकर रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में एक अलग ही आत्मविश्वास देखने के लिए मिला। जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से भी अलग दिखाता हुआ नजर आया।
दिल्ली के गेंदबाज क्यों हैं परेशान?
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के लिए क्लासन सबसे बड़ी परेशानी इसीलिए बन गए हैं क्योंकि उनके खिलाफ किसी भी गेंदबाज का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। लुंगी एनगिडी के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 240 से ज्यादा है, जबकि कुलदीप यादव के खिलाफ भी वो बेहद आक्रामक खेलते नजर आए। अक्षर पटेल भी उन्हें ज्यादा बार आउट नहीं कर पाए हैं और इसी के चलते क्लासन के सामने दिल्ली की गेंदबाजी कमजोर नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications