Katrina Kaif की बच्चे के साथ तस्वीर आई सामने, बेटे को गोद में उठाकर दुलार करती दिखीं एक्ट्रेस

Fact Check: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खास सुर्खियों में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। जब से कैशल फैमिली में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है तब से तो परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है। फैन्स ही क्या सितारों ने भी विक्की कैटरीना को नए मेहमान के आने की खुशी में जमकर बधाइयां दी थीं।
कैट के बेटे का चेहरा देखने को बेताब हैं फैन्स
फैन्स को यह कपल की तरफ से सूचना मिली की दोनों के बेटा हुआ है, लेकिन ना ही कपल ने बच्चे की कोई तस्वीर शेयर की और ना ही बच्चे के नाम रिवील किया। ऐसे में फैन्स तो बस कैटरीना कैफ के बच्चे की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। फैन्स भी यह देखना चाहते हैं कि कैट का बच्चा आखिर गया किस पर है कैट पर या विक्की पर, लेकिन फिलहाल तो कैटरीना और नन्हे बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने बेटे को गोद में लिए दुलार करती नजर आ रही हैं।
तस्वीर देख फैन्स ने की तारीफ
मां और बेटे का बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कैटरीना के बच्चे की इस तस्वीर को देख फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम कैटरीना की कॉपी है। तो वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत तस्वीर नजर ना लगे।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
आपको बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रही कैटरीना और उनके बेटे की तस्वीर रियल नहीं बल्कि फेक है। यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है। इस तस्वीर को इतनी सफाई से ए़डिट किया गया है कि फैन्स भी कंफ्यूज गए हैं कि तस्वीर रियल है या फेक, लेकिन इस तस्वीर को देखकर फैन्स अंदाजा लगा चुक हैं कि विक्की और कैट का बेटा बहुत ही क्यूट होगा।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications