कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का होगा तलाक? एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी

Katrina Kaif Vicky Kaushal Divorce

Katrina Kaif Vicky Kaushal Divorce: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के बहुत ही क्यूट कपल माने जाते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है तभी से यह दोनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में बहुत ही धूमधाम और लग्जरियस तरीके से शादी रचाई थी।

लेकिन अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर खबर आ रही है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। वैसे तो फ्रेंड्स को इस बात की कोई भी उम्मीद नहीं है लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक एस्ट्रोलॉजर यह दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि जल्दी ही दोनों का तलाक हो सकता है।

दरअसल आपको बता दें कि एस्ट्रोलॉजर सुशील वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में रहते हैं। उन्होंने काफी सारे सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप और तलाक को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह दावा कर रहे हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का तलाक हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर सुशील ने कहा कि "जब कैटरीना और विक्की की शादी हुई थी तो यह हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। एक विदेशी लड़की और एक भारतीय सामान्य लड़का विक्की जिनकी शादी हुई। अक्सर आपको कैटरीना कैफ भी सिंदूर लगाते हुए नजर आती है। दोनों के बीच में बहुत ही प्यार नजर आता है।"

उन्होंने कहा कि "लेकिन ज्योतिष के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का तलाक होगा। 2.5 साल के भीतर या इसके आसपास दोनों का तलाक हो जाएगा।" अब लगातार यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलती हुई नजर आ रही है। कैटरीना और विक्की के फैंस इस खबर को सुनने के बाद में काफी हैरान हो गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी के वक्त में कैटरीना और विक्की के जीवन में कोई भी दिक्कत नजर नहीं आती है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं और अक्सर शोषण मीडिया के जरिए तस्वीरों को भी शेयर करते हुए दिखाई दे जाते हैं। लेकिन आने वाले वक्त में पता चलेगा कि इन दोनों का रिश्ता कहां पर जाता है।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X