Fact Check: विक्की कौशल से शादी के बाद भी नमाज पढ़ती हैं कैटरीना कैफ? बुर्के में तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश

Fact Check: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कैटरीना कैफ की साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी हुई थी और तब से ही वह भगवान की भक्ति में लीन नजर आती हैं। कभी वह साईं बाबा के दर्शन करती नजर आती हैं तो कभी वह महाकुंभ जाकर गंगा में डुबकी लगती हैं। कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वह कितनी बदल गई हैं।
क्या विक्की कौशल से छिपकर नवाज पढ़ती हैं कैटरीना कैफ
वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ (katrina Kaif) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं। जी हां, वायरल हो रहीं कैटरीना कैफ की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ बुर्के में नजर आ रही हैं। जहां विक्की कौशल माथे पर चंदन का तिलक लगाए नजर आ रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ कभी लाइट क्रीम कलर के बुर्के में तो कभी वह काले रंग का बुर्का और हिजाब पहनी दिख रही हैं।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
बता दें की कैटरीना कैफ (katrina Kaif) की इन तस्वीरों को देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं। तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। कैटरीना और विक्की की इस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। आपको बता दें कि बु्र्का पहने हुए कैटरीना कैफ की वायरल हो रहीं तस्वीरें रियल नहीं है बल्कि इन तस्वीरों को Ai की मदद से एडिट किया गया है, लेकिन यह तस्वीरें इस तरह से एडिट की गई हैं कि इन तस्वीरों को देखकर कोई अंतर निकाल ही नहीं सकता कि यह रियल फोटोज हैं या फेक। जिस वजह से फैन्स इन तस्वीरों को रियल फोटो समझ रहे हैं।
Disclaimer: यह वीडियो / फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो / फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications